-->
बगहा में नारायणी प्रेस क्लब का हुआ बिस्तार

बगहा में नारायणी प्रेस क्लब का हुआ बिस्तार


बगहा में नारायणी प्रेस क्लब का हुआ बिस्तार।

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

पत्रकारों पर बगहा में अब नही होगा अत्याचार....सभी पत्रकार साथियों के सुख दुख में नारायणी प्रेस क्लब बनेगा भागीदार....

बगहा में नारायणी प्रेस क्लब संगठन का विस्तार हुआ है वर्ष  2011 के  बगहा में नारायणी प्रेस क्लब का गठन हुआ था बगहा के सबसे सीनियर और अनुभवी पत्रकार तीर्थराज कुशवाहा के मार्गदर्शन में उस समय संगठन का विस्तार किया गया  था जिसमे चन्द्रभूषण सांडिल्य अध्यक्ष बनाया गया था  महासचिव् प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी थे । फिर 2014-15 में नारायणी प्रेस क्लब के अध्यक्ष ठाकुर संजय द्विवेदी सर्व सम्मति से अध्यक्ष बनाये गए,और आज अख़बार के ब्यूरो उपाध्यक्ष सुशिल कुमार मिश्रा बनाये गए थे उस समय कोषाध्यक्ष इस्रायल अंसारी बनाये गए थे, संगठन में पूर्व दैनिक जागरण के ब्यूरो सुरेंद्र त्रिवेदी, वर्तमान दैनिक जागरण के ब्यूरो सुनील आनन्द जी, आजतक इलेक्ट्रानिक चैनल के गिरीन्द्र पांडे जी के मार्गदर्शन में वर्ष  2018 तक नारायणी प्रेस क्लब बगहा के पत्रकरो के हित में कार्य करता रहा ।पत्रकारों के हमेसा  सुख दुख में यह क्लब साथ देता रहा,पूर्व अध्यक्ष ठाकुर संजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष सुशिल कुमार मिश्रा, महासचिव प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी ने अपने कार्यकाल में आधे दर्जन पत्रकारों को उनके दयनीय स्थिति में आर्थिक सहयोग उनके दरवाजे पर जाकर किया था।
आज दिनाक 06/01/19 दिन रविवार को नारायणी प्रेस क्लब ने बगहा में इतिहास रचा है आज के  लोकतंत्र में खुले आसमान के नीचे बगहा के तमाम पत्रकारों ने सर्व सम्मति से आज नया अध्यक्ष, नए महासचिव, संयुक्त सचिव,मार्गदर्शन मण्डल का चुनाव किया है।
आज बगहा नारायणी प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष बगहा दैनिक जागरण के पत्रकार  अबु साबिर को सर्व सम्मति से सभी पत्रकारों ने चुनकर बनाया  है, महासचिव धनञ्जय द्विवेदी,रवीश मिश्रा, संयुक्त सचिव, नीरज पाठक,सौरभ कुमार, तूफानी चौधरी, कोषा अध्यक्ष इस्रायल अंसारी चुने गए है।
नई कमिटी इस संरक्षक कमिटी के राय मशवरा और सुझाव पर काम करेगी, संरक्षक मण्डल में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी, सुशिल कुमार मिश्रा, मधुवेंद्र पांडे, ठाकुर संजय द्विवेदी को रखा गया  जो की वरीयता का ख्याल रखते हुए इन्ही के मार्गदर्शन में प्रेस क्लब अब नए आयामो को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है।

0 Response to "बगहा में नारायणी प्रेस क्लब का हुआ बिस्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4