-->
नारी के सम्मान में सुषमा उतरीं मैदान में।

नारी के सम्मान में सुषमा उतरीं मैदान में।

बगहा(प0च0) छोटी बहुरानी श्रीमती सुषमा सिंह ने बुधवार को नगर के मिना बाजार स्थित लक्ष्मी काम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मीडिया को बताया कि नारी के सम्मान के लिए लोकसभा 01वाल्मीकिनगर से चुनाव लड़ने जा रही हूं। 01, वाल्मीकिनगर लोकेसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए बीजेपी नेत्री सुषमा सिंह ने बताया कि पार्टी से मांग की गई थी। कि एक महिला को दिया जाए जो अपने क्षेत्र के महिलाओं का और क्षेत्रीय समस्याओं का निदान कर सके। महिलाएं की आधी आबादी बताने वाली सुषमा सिंह ने कहा कि यदि संतुष्ट होती तो आप सब यहां पर प्रेस कंप्रेस नही कर रहे होते। मैं असन्तुष्ट हूँ। यहाँ पर महिलाओं की आधी भागीदारी कहा। यहाँ तो लगता हैं मुझे छोड़कर कोई भी महिला भागीदारी नही लेने वाली हैं। और ऐसी चीज को आगे ले जाने के लिए ताकि मेरे अलावा और भी महिलाएं इस क्षेत्र में आवाज उठावे। हर अन्याय के लिए लड़े और न्याय प्राप्त करें। दुसरो की न्याय दिलाये।इसलिए मैं पहला कदम उठायी हूं। क्योंकि एक महिला की परेसानी को कोई महिला ही समझ सकती है। 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लिए मैं यह कदम उठा रही हूं। उन्होंने आगे भी बताया कि मैंने पहले भी कहा कि मेरी कोई बगावत नही हैं। मेरा उद्देश्य समाजसेवा, यहां की क्षेत्रीय समस्याओ को हटाना। और उसके लिए मुझे इस चुनाव को हर हाल में लड़ना हैं। *आप निर्दलीय से लड़ रही है या किसी पार्टी से* चाहे जैसे ही आये बाद में आप सबको पता चल जाएगा। यह भी घोषित हो जाएगा इस बार आना ही हैं। चाहे जहां से आये किस पार्टी से लडूंगी जैसे पता चलेगा आपको इन्फॉर्म किया जाएगा। मेरा कोई उद्देश्य किसी को हरना जितना नही हैं। हमलोग समाजसेवा में हैं। यहां की क्षेत्रीय समस्याओं को *जिसे उठाया गया। लेकिन हटाया नही गया। जिसे उठाया गया। उसे दबाया गया।* इन चीजों पर ध्यान देते हुए मैं यह फैसला ली हूँ। क्योंकि मौके बार- बार नही आता है। पांच साल बाद लोकसभा चुनाव आता हैं। पांच साल में इस क्षेत्र में क्या विकसित होने का कोई अधिकार नही हैं। अगर है तो मुझे आना होगा। हर कीमत पर आना हैं। ताकि क्षेत्रीय समस्याओं को पीड़ित महिलाओं को न्याय दिला सकूं। उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी है। तो उसे पूरी तरह से बंद कराया जाए। किसी महिला का जेवरात बेचकर उसके पियक्कड़ पति को नही छुड़ाया जाए। पियक्कड़ पति नशे में अपनी पत्नी को डांटते- पीटते रहते है। और प्रशासन भी मौन बनी रहती हैं। वही प्रख्यात साहित्यकार सह समाजसेवी रविकेश मिश्र ने बताया देखिए राजनीतिक के लोग जो गठबंधन कर रहे हैं। और उनके सोच समझ के दायरे वो अलग हैं। लेकिन जो समाज के विकास में लगातार लगा हुआ है। उसे केवल राजनीतिक के मुहरे के तौर पर समझना है। मैं समझता हूं ऐसे लोगों के साथ अन्याय करना हैं। जो लगातार समाजसेवा में लगे रहे।
जो वह उनकी सेवाओं को देखकर उनके परिश्रम लगन और उनके समर्पण भाव को मैं समर्थन दे रहा हूं। वह पिछले दिनों उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए जिस तरह से समर्थन भाव से कार्य की उसके लिए उन्हें निश्चित रूप से इस मंच पर आना चाहिए था। भाजपा को स्वयं उन्हें लेकर आना चाहिए था। अगर भाजपा ने ऐसा नहीं किया है। तो इनके विरोध के साथ मैं हूं आप मूल्यों का विरोध कर सकते हैं। मौके पर विशाल पांडेय, प्रिंस पांडेय, अभिषेक  जयसवाल, रौशन पांडेय, राहुल, कुंदन आदि उपस्थित रहे।

0 Response to "नारी के सम्मान में सुषमा उतरीं मैदान में।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4