-->
बेतिया के बड़ा रामना के मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित।

बेतिया के बड़ा रामना के मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित।


विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

विश्व मे दो ही देश था एक अमेरिका और इजरायल जो अपने सैनिकों के बदले बदला लेता था, अब भारत का नाम भी शामिल हैं--अमित शाह*

बेतिया:- पश्चिम चंपारण जिला में राजग के मजबूती हेतु पश्चिम चंपारण जिला के बेतिया बड़ा रामना के मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा के सम्बोधन में कहा कि संजय जायसवाल को जो पूर्व में कार्य किये है उसके लिए नही जितना है। इन्हें जितना है क्योंकि नरेंद्र मोदी देश के सुरक्षा के हित मे सुरक्षा किया है उसके लिए वोट देना है। अभी अभी फुलवामा में 40 जवान शहीद हो गए पूरे देश मे शोर शराबा होने लगा। पाकिस्तान रास्तो पर तोप लेकर सब हथियार सहित सैनिक तक बिछा दिया। मोदी ने हवाई मार्ग से सैनिक भेज कर पाकिस्ता को मुंहतोड़ जबाब दिया। विश्व मे दो ही देश था एक अमेरिका और इजरायल जो अपने सैनिकों के बदले बदला लेता था। अब भारत देश भी मोदी के कारण सैनिकों के शहीद होने पर बदला भी लेकर  साबित कर दिया कि भारत भी बदल लेने वाला देश है। पाकिस्तान के सैनिकों के मौत पर इधर राहुल बाबा, लालू यादव व रावड़ी देवी मुँह फुला लिया लगता था जैसे वह उनके ममेरे भाई लगते है। अब भारत वह देश बन गया है जो ईट का जबाब पत्थर से देगा। चुनाव आते-जाते रहेंगे। लेकिन भाजपा देश के सुरक्षा के साथ कोई कोताही बर्दास्त नही कर सकता। वे कश्मीर को देश से अलग करना चाहते है। मोदी के तन में प्राण है जबतक कोई भारत से कश्मीर अलग नही कर सकता। एक बार डॉ0 संजय जायसवाल को जीता दो कश्मीर से धारा 370 हटा देंगे। एक चुनावी सभा मे राहुल गांधी कहने लगे कि मोदी 5 वर्ष का हिसाब दो क्या किये हो। अरे हम पूछते है हमे तो जुम्मा-जुम्मा 5 दिन हुए है लेकिन आपके द्वारा 60 वर्षो से गरीब, दलितों, आदि के लिए क्या किया है। 133 योजना नरेंद्र मोदी सरकार चलाई है। अबकी बार सरकार बन जाती है उन्हें किसान का सूद माफ हो जाएगा, किसान, व्यवसायी 60 वर्ष की हो जाएंगे तो उन्हें पेंशन देने की योजना लागू किया जाएगा। खास कर बिहार में जंगल राज से जनता राज लाने में भाजपा किया है। यह मणि कंचन योग है। यह जोड़ी बिहार के विकास के लिए एक है। विजय संकल्प के लिए सभी बोले फिर एक बार मोदी सरकार का नारा दे। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी, डॉ. संजय जायसवाल आदि सहित कई उपस्थित रहे।

0 Response to "बेतिया के बड़ा रामना के मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित। "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4