-->
चुनाव में बूथों पर तैनात होंगे स्काउट गाइड कैडेट्स

चुनाव में बूथों पर तैनात होंगे स्काउट गाइड कैडेट्स

विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार

भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 में जिले के दिव्यांगता अधिकता वाले बूथों पर सुगम मतदान को गति देने हेतू 1035 स्काउट गाइड / एन सी सी कैडेट्स की प्रतिनियुक्ति होगी। इस आशय का पत्र जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी/ नोडल पदाधिकारी, कार्मिक कल्याण कोषोंग-सह-बी एम एफ कोषोंग-सह- जिलाकल्याण पदाधिकारी,   पश्चिम चम्पारण,बेत्तिया, कार्यालय से निर्गत है। सभी स्काउट गाइड/एन सी सी कैडेट्स स्वयसेवक के प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण, प्रबंधन व सतत निगरानी हेतू जिला व प्रखंड स्तर पर 20 समन्वयकों co-ordinator/ मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति हुई है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा निर्गत  सम्बंधित पत्र व जिला संगठन आयुक्त, स्काउट/ जिला समन्वयक/जिला मास्टर ट्रेनर, बेत्तिया,पश्चिम चम्पारण के हवाले से उक्त बातें बगहा 2 प्रखंड समन्वयक, स्काउट / प्रखंड मास्टर ट्रेनर सुनिल कुमार ने बताया। volunteer PwD के logo युक्त टी-शर्ट में रहेंगे तथा मतदान दिवस को दिव्यांग जनों से मतदान के पश्चात उनकी प्रतिक्रिया (feed back) सम्बंधित विहित प्रपत्र 10 की संख्या में भरकर non- statutory pocket में रखने हेतू पीठासीन पदाधिकारी को उपलब्ध करा देंगे।

0 Response to "चुनाव में बूथों पर तैनात होंगे स्काउट गाइड कैडेट्स"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4