भगलपुर स्टेशन पर 17 और 19 नवंबर को ट्रेनों का परिचालन बाधित होगा
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
देश में आर्थिक बदहाली, कृषि संकट, महंगाई और बढ़ते अपराध का आरोप लगाते हुए महागठबंधन एवं वाम दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। नेताओं ने इसके लिए केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
नेताओं ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को औने-पौने दाम में कॉरपोरेट घरानों को बेच रही है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। कृषि क्षेत्र में मजदूरों की छटनी हो रही है। बिहार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सत्ता के संरक्षण में अपराध बढ़ रहा है। सरेआम दुष्कर्म एवं हत्या की घटनाएं हो रही हैं। बाढ़ राहत के नाम पर लूट मची हुई है। धरना को राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. चक्रपाणि हिमांशु, रालोसपा के जिला अध्यक्ष रवि शेखर भारद्वाज, सीपीआई के सुदामा प्रसाद सिंह, सुधीर शर्मा, सीपीएम के दशरथ प्रसाद, हम के जिलाध्यक्ष भावेश कुशवाहा, वीआईपी के प्रभारी वकील बिंद, रबिया खातून आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गौतम बनर्जी, महेंद्र, विजय राय, संजीत सुमन, हिमांशु पटेल, सुमन प्रसून कुशवाहा, बजरंगी बिंद, उपेंद्र यादव, मनोहर मंडल आदि उपस्थित थे।