-->
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: कोल्हान में समीकरण न बिगाड़ दे झाविमो

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: कोल्हान में समीकरण न बिगाड़ दे झाविमो

कोल्हान में झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) ने 14 में से 12 सीटों पर प्रत्याशी उतारकर चुनावी समीकरण बदलने की कोशिश शुरू कर दी है। झाविमो को 2014 विधानसभा चुनाव में राज्य में 10.2 फीसदी मत मिले थे।
कोल्हान में पिछले चुनाव में झाविमो के अधिकतर प्रत्याशी तीसरे और चौथे नंबर पर थे। इनमें ईचागढ़ विधानसभा सीट पर झाविमो के अरविंद कुमार सिंह को 26 हजार से अधिक मत मिले थे, जो अन्य सीटों के मुकाबले मजबूत स्थिति में थे। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से झाविमो के अभय सिंह को 17 हजार से अधिक मत मिले थे। अन्य सीटों की बात करें तो औसतन 12 से 14 हजार वोट झाविमो प्रत्याशियों को मिले थे। इस बार झाविमो ने मतों का विभाजन होते देख कोल्हान की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। कोल्हान के 14 में से 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

जानकारों का कहना है कि जहां मतों का बिखराव होगा, वहां झाविमो अपने वोट को किसी अन्य दल में जाने से रोकेगा। इसका सबसे अधिक नुकसान भाजपा को होगा।
कोल्हान की विधानसभा की 14 में सात सीटों पर झामुमो, पांच पर भाजपा, एक पर आजसू और एक पर मधु कोड़ा की पार्टी जय भारत समानता पार्टी का कब्जा है। गीता कोड़ा जगन्नाथपुर से विधायक थीं। बाद में वह लोकसभा के चुनाव में विजयी रहीं। जुगसलाई से आजसू के रामचंद्र सहिस विधायक हैं। जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिमी, घाटशिला, पोटका और ईचागढ़ पर भाजपा काबिज है। जबकि झामुमो के कब्जे में बहरागोड़ा, सरायकेला, चाईबासा, मंझगांव, चक्रधरपुर, मनोहरपुर, खरसावां है। इस बार झामुमो और कांग्रेस छोड़ सभी दल अलग-अलग प्रत्याशी उतारने की तैयारी में जुटे हैं।


Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4