-->
विधानसभा चुनाव 2019:  राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

विधानसभा चुनाव 2019: राजद ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के चुनाव प्रचार के लिए बिहार से 30 स्टार प्रचारक झारखंड आएंगे। स्टार प्रचारकों में लालू प्रसाद के परिवार की लंबी लिस्ट शामिल है। इसमें राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती का ही साथ शरद यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, कमर आलम सहित अन्य शामिल हैं। इनके साथ झारखंड के दस स्टार प्रचारकभी प्रचार करेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक और पूर्व सांसद शामिल हैं।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने शुक्रवार को रांची में स्टार प्रचारकों की सूची जारी करते हुए बताया कि राजद की सात सहित गठबंधन की 81 सीटों के लिए 40 स्टार प्रचारक मैदान में होंगे। वे राज्यभर में महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए अपील करेंगे।

लालू प्रसाद की कमी खल रही पार्टी को
स्टार प्रचारकों में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की कमी राजद को खल रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी की पूरी कमान अकेले लालू प्रसाद उठाते थे। यहां तक की दूसरे प्रदेश में होने वाले चुनावों में भी लालू प्रसाद को स्टार प्रचारक के रूप में आमंत्रित किया जाता था।
 
राजद के स्टार प्रचारकों में कोई फिल्मी स्टार नहीं
राजद के प्रचारकों की लिस्ट में कोई भी फिल्मी स्टार शामिल नहीं किया गया है। सभी प्रचारक पार्टी के लोग होंगे जो अपने स्तर से प्रचार की कमान संभालेंगे।
प्रचारकों में 15 विधायक और तीन सांसद
राजद के 40 स्टार प्रचारकों में बिहार के 15 विधायक और तीन सांसद शामिल हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव भी झारखंड में महागठबंधन के लिे वोट मांगेंगे। इसके साथ पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। 

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4