-->
फेसबुक पर दोस्ती कर फंसा दरोगा, जानें ऐसा क्या हुआ

फेसबुक पर दोस्ती कर फंसा दरोगा, जानें ऐसा क्या हुआ

उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में फेसबुक पर एक युवती से हुई दोस्ती दरोगा के गले की फांस बन गई है। दोस्ती कुछ ज्यादा गहरी हो गई थी। इसका असर अब दरोगा की शादीशुदा जिंदगी पर पड़ सकता है। युवती के आरोपों ने दरोगा के होश उड़ा दिए हैं। युवती ने दरोगा के खिलाफ दुराचार और गर्भपात कराने की तहरीर दी है। वहीं दरोगा अपनी सफाई में बोल रहा है कि युवती वसूली करना चाहती है।
दरोगा सदर सर्किल में तैनात रहा है। वर्तमान में गैर जनपद स्थानांतरण हो गया है। युवती से दरोगा की पहचान फेसबुक पर हुई थी। युवती शुक्रवार को एसएसपी के समक्ष पेश हुई। एक तहरीर दी। आरोप लगाया कि दरोगा ने उससे फर्जी शादी की थी। अब उसे अपने साथ नहीं रख रहा है। उसे धमका रहा है।एसएसपी के समक्ष पेश होने से पहले युवती ने एक थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। उस समय दरोगा से पूछताछ हुई थी। दरोगा ने जांच अधिकारी को बताया था कि वह मुसीबत में फंस गया है। दोस्ती हुई थी। उसने युवती की आर्थिक मदद कर दी। जब उससे दूरी बनाई तो उस पर गंभीर आरोप लगाने लगी। युवती पूर्व में भी कुछ लोगों पर ऐसे आरोप लगा चुकी है। हकीकत का पता अब एसएसपी के निर्देश पर हुई जांच में लगेगा। युवती के आरोप सही निकले तो दरोगा के खिलाफ कार्रवाई तय है। आरोप सही नहीं निकले तो इसे हनी ट्रैप ही माना जाएगा। हालांकि पूर्व में हुई जांच में पुलिस ने इसे हनी ट्रैप ही माना था। एसएसपी अब दोबारा अपने स्तर से इसकी जांच कराएंगे। युवती उनके समक्ष पेश हुई है। जांच अब थाने से नहीं एक अधिकारी से कराई जा रही है।


Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4