-->
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: प्रदेश कांग्रेस में कलह तेज, प्रदेश प्रभारी पर टिकट बेचने का आरोप

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: प्रदेश कांग्रेस में कलह तेज, प्रदेश प्रभारी पर टिकट बेचने का आरोप

कांग्रेस में टिकट बंटवारे पर कलह तेज हो गई है। पहले से दबी जुबां हो रहा विरोध अब सड़कों पर उतर आया है। शुक्रवार को कांग्रेस कायार्लय में कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के सामने ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारे लगाए। हंगामा कर कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वरउरांव और विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने टिकट बेच दिया। हाल यह है कि बगावत के बाद कई और लोगों के जाने की संभावना है। कांग्रेस में रांची के बाहर भी कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।  
पहले से बैठे थे कार्यकर्ता
रांची के अलावा बोकारो, लोहरदगा, हजारीबाग, गुमला और प. सिंहभूम में विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस द्वारा रांची सीट गठबंधन में झामुमो के दिया गया है। हटिया से अजय नाथ शाहदेव और कांके से राजीव कुमार को प्रत्याशी बनाया है। इन तीन सीटों पर नाम घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं की नाराजगी उभर कर सामने आने लगी। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह को साम 4.30 बजे पहुंचना था। इससे पहले ही नाराज कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में जुटने लगे थे। प्रभारी के सामने भी विरोध जारी
आरपीएन सिंह के आने के बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ गया। उन्होंने प्रभारी आरपीएन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव और विधायक दल नेता आलमगीर आलम के खिलाफ नारे लगाये। आरपीएन सिंह कमरे से बाहर निकल कर कार्यर्कताओं से बात की और उन्हें शालीनता से अपनी बात रखने के लिए कहा। कुछ कार्यकर्ता प्रभारी से मिल कर अपना विरोध भी दर्ज कराया। विरोध करने वालों में रांची जिला कमेटी, अल्प संख्यक मोर्चा आदि के कार्यकर्ता थे।

इसमें मुख्य रूप गुलाम जावेद पूर्व अध्यक्ष रांची महानगर कांग्रेस सेवादल, मोहम्मद नसीम पूर्व अध्यक्ष लोअर बजार प्रखंड, मोहम्मद नियाज, गुलाम सरवर कुरेशी अध्यक्ष चुटिया प्रखंड अल्पसंख्यक कांग्रेस आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया है। आरपीएन सिंह को पार्टी विरोधी काम नहीं करना चाहिए। इसका खामियाजा इन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।
पहले भी लग चुका है झटका
लोहरदगा व हजारीबाग में जिला अध्यक्ष दे चुके हैं इस्तीफा। गुमला व प. सिंहहभूम में पूरी कमेटी छोड़ चुकी है पार्टी। प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व अध्यक्ष, डॉ. अजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव भगत  पूर्व अध्यक्ष, मानस सिन्हा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव,कार्यकर्ता टिकट वितरण पर अपनी बात रखने आए थे। उन्हें अनुसासित तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए थी। प्रभारी के सामने सारी घटना हुई है। अब नेतृत्व ही मामले पर निर्णय लेगी।

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4