
एक भारत व श्रेष्ठ भारत के निर्माण के अपने चुनावी घोषणा को पूरा करने का काम किया:- रघुवर दास
मेदिनीनगर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में धारा 370 व 35 एक को समाप्त कर एक भारत व श्रेष्ठ भारत के निर्माण के अपने चुनावी घोषणा को पूरा करने का काम किया गया है। वे सोमवार को स्थानीय चियांकी हवाई अड्डे में आयोजित पीएम मोदी के चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यही नहीं केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दायर कर रामलला के स्थानी मंदिर के निर्माण के मार्ग प्रशस्त किए है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने देश व राज्य में वर्ष 2014 से पहले व इसके बाद के हालात का जिक्र किया। कहा कि एक ओर जहां केंद्र सरकार मोदी जी के नेतृत्व में आतंकवाद व उग्रवाद को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है, वहीं राज्य में विगत पांच वर्षों में उग्रवाद अपने अंतिम चरण में है। यह डबल इंजन की सरकार होने से संभव हो सका। विगत पांच वर्षों में झारखंड विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। वर्ष 2014 के बाद से एक रूपए के भ्रष्टाचार के मामले सामने नहीं आए। महिलाओं को 50 लाख की संपत्ति का एक रूपए शुल्क पर निबंधन की सुविधा के बाद राज्य में 183000 बहनों को लाभ हुआ है। देश का अकेला राज्य है जहां लोगों को निशुल्क डबल सिलेंडर दिए जा रहे है। 6000 करोड़ की लागत से सिचांई योजनाओं पर काम शुरू किया गया है। मंडल डैम, सोन नदी व अन्य परियोजनाओं से पलामू व गढ़वा के किसानों के लिए सिचाई की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह कृषि आशीर्वाद योजना के माध्यम से किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
0 Response to "एक भारत व श्रेष्ठ भारत के निर्माण के अपने चुनावी घोषणा को पूरा करने का काम किया:- रघुवर दास"
एक टिप्पणी भेजें