-->
हैदराबाद के महिला डॉक्टर प्रियंका रेडी के साथ हुए वीभत्स वारदात के खिलाफ पलामू ABVP इकाई द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया

हैदराबाद के महिला डॉक्टर प्रियंका रेडी के साथ हुए वीभत्स वारदात के खिलाफ पलामू ABVP इकाई द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया

पलामू

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा हैदराबाद के महिला डॉक्टर प्रियंका रेडी के साथ हुए वीभत्स वारदात के खिलाफ पलामू इकाई द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया।यह आक्रोश मार्च प्रमंडलीय कार्यालय गणपति धर्मशाला से निकलकर बाजार परिसर, पंच मुहान चौक, डाबर गली होते हुए छः मुहान चौक पर नुक्कड़ नाटक के साथ समाप्त हुआ। आक्रोश मार्च में महिलाओं के सम्मान में एबीवीपी मैदान में, दोषियों को फांसी दो, प्रियंका हम शर्मिंदा हैं तेरे कातिल जिंदा है सरिके के नारे लगाए गए। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विनीत पांडे ने कहा कि हैदराबाद के महिला डॉक्टर प्रियंका रेडी के दुष्कर्म के बाद हत्या कर क्रूरता की सारी हदें पार करने वाले जाहिलो को बीच चौराहे पर लटका देना चाहिए। इस तरह की घटना भारतीय संस्कृति के साथ मानवता को भी शर्मसार कर रहा है। जिला संयोजक राज किशोर सिंह ने कहा कि आज देश भर में छेड़खानी दुष्कर्म और हत्या जैसे खबर पढ़ने और सुनने को मिल रहा है, खासकर महिलाओं के प्रति समाज में हिंसा ज्यादा बढ़ गया है। इन सब मामलों पर सख्त कानून बन जाने के बाद भी अपराधी बेखौफ होते जा रहे हैं। इनको कुकृत्यों को फास्ट ट्रैक अदालत का गठन कर दरिंदों को जल्द से जल्द और कठोर से कठोर सजा दी जाए ताकि बाकियों के लिए भी एक सबक बन सके।
आक्रोश मार्च में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सौरभ सिंह नगर सह मंत्री रजनीकांत मिश्रा, चैनपुर नगर मंत्री अभय वर्मा, जीएलए कॉलेज अध्यक्ष देवाशीष कुमार, उपाध्यक्ष रोहित दुबे, रामा शंकर पासवान, प्रकाश कुमार, प्रभात दुबे, सुमित पाठक, भोलानाथ मिश्रा,विवेक तिवारी, राहुल पाठक, आशुतोष तिवारी, सूरज कुमार, लखन, राकेश कुमार, नारद आदि भारी संख्या में परिषद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "हैदराबाद के महिला डॉक्टर प्रियंका रेडी के साथ हुए वीभत्स वारदात के खिलाफ पलामू ABVP इकाई द्वारा आक्रोश मार्च निकाला गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4