
शहर में दो-चार पहिया वाहन की चोरी कर चोर फरार
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद शहर में चोरों ने सोमवार की रात दो-चार पहिया वाहन की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलते ही सघन छपामारी अभियान शुरू किया गया है। जानकारी के अनुसार वाहन मालिक विनोद कुमार हुसैनाबाद थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात लोगों के विरूद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में लिखा है कि हुसैनाबाद शहर के देवरी रोड, गैस गोदाम के बगल में मेरे घर के सामने पिकप सवारी वाहन संख्या सीके 18 के 7733 लगा हुआ था। सोमवार की रात लगभग 1.20 बजे जब शौच करने निकला तो देखा कि वाहन नहीं है। इसके बाद हमलोगों ने काफी खोजबीन की। वाहन का कहीं पता नही चला। दूसरी तरफ शहर के जेपी चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के व्यवसायी बिहार के औरंगाबाद निवासी मनोरंजन सिंह ने भी हुसैनाबाद थाने में लिखित आवेदन देकर पिकअप सवारी वाहन संख्या बीआर 26 डी 2295 के चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। भुक्तभोगी ने बताया कि सिल्वर कलर का बोलेरो वाहन जेपी चौक स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने लगाया हुआ था। सोमवार की रात लगभग एक बजे शराब दुकान के दुकानदारों ने देखा कि बोलेरो वाहन वहां नही है। इसके बाद से वे लोग अपने स्तर से काफी खोजबीन की। वाहन का पता नहीं चला। इधर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि दोनों वाहन की चोरी से संबंधित अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कहा कि वाहन की बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी के लिए छपामारी की जा रही है। शीघ्र ही वाहन जब्त किए जाएंगे। चोर पकड़े जाएंगे।
0 Response to "शहर में दो-चार पहिया वाहन की चोरी कर चोर फरार"
एक टिप्पणी भेजें