-->
झारखंड के रुझानों में BJP को बड़ा झटका, बहुमत पार पहुंचा JMM-कांग्रेस गठबंधन

झारखंड के रुझानों में BJP को बड़ा झटका, बहुमत पार पहुंचा JMM-कांग्रेस गठबंधन

 झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुए मतदान के बाद सभी सीटों के लिए ईवीएम में बंद मतों की गणना सोमवार सुबह शुरू हो गई। मतगणना 24 जिला मुख्यालयों में गिनती सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गई। मतगणना का अधिकतम दौर चतरा में 28 राउंड और सबसे कम दो राउंड चंदनकियारी और तोरपा सीटों पर होगा।


निवार्चन आयोग ने सभी जिला मुख्यालयों में इस बाबत इंतजाम कर लिए हैं। पहला परिणाम सोमवार दोपहर 1 बजे आने की उम्मीद है। मुख्य मुकाबला सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस-झारखंड मुक्ति मोचार्(झामुमो)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन के बीच है।  

सबकी निगाहें जमशेदपुर पूर्वी सीट पर टिकी रहेंगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पार्टी से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया।

अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं- दुमका और बरेट, जहां से झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं। 

रुझानों में जेएमएम गठबंधन आगे

झारखंड के ताजा रुझानों के अनुसार, झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस गठबंधन इस समय 41 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर अभी बीजेपी को 29 सीटों पर बढ़त हासिल है।

सिर्फ 342 वोटों से आगे चल रहे रघुवर दास

झारखंड सीएम और जमशेदपुर पूर्व से बीजेपी उम्मीदवार रघुवर दास सिर्फ 342 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार सरयू राय हैं। 

बीजेपी प्रत्याशी दिनेश उरांव सिसई सीट से आगे

झारखंड की सिसई विधानसभा सीट से विधानसभाध्यक्ष एवं बीजेपी प्रत्याशी दिनेश उरांव, पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट से झारखंड विकास मोर्चा विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, कोडरमा विधानसभा सीट से बीजेपी की नीरा यादव, बोकारो विधानसभा सीट से कांग्रेस की श्वेता सिंह, राजमहल विधानसभा सीट से बीजेपी के अनंत ओझा, पोटका विधानसभा सीट से मेनका सरदार (बीजेपी) और खिजरी विधानसभा सीट से रामकुमार पाहन (बीजेपी) अपने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वियों से आगे चल रहे हैं।

जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री रघुवर दास आगे, हेमंत सोरेन एक सीट से आगे एक पर पीछे

झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के प्रारंभिक रुझानों में जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से आगे चल रहे हैं वहीं झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष एवं चुनावों में गठबंधन के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट से भाजपा उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं जबकि दुमका सीट से वह भाजपा की मंत्री रहीं लुईस मरांडी से आगे चल रहे हैं। झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार ने यह जानकारी दी।

संभावनाएं क्या-क्या हो सकती हैं

अगर भाजपा जीती तो..
भाजपा के लिए झारखंड हॉटकेक हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में कई सभाएं कर चुनाव को भाजपा बनाम झामुमो का रूप दे दिया है। झारखंड की चुनावी सफलता मोदी सरकार के लिए काफी मायने रखती है। प्रधानमंत्री ने पहले ही झारखंड के विकास के लिए मौका देने की बात कहकर अपने इरादे जता दिए हैं। इस जीत को मोदी लहर का परिणाम माना जाएगा।
अगर झामुमो जीता तो..
झारखंड मुक्ति मोर्चा अगर जीतता है, तो पार्टी में हेमंत सोरेन का नेतृत्व स्थापित हो जाएगा। सरकार बनाने में झमुमो को साथ देने के लिए कांग्रेस ने पहले ही गठबंधन की घोषणा कर रखी है। कांग्रेस में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी घोषित कर रखा है। झामुमो अपने एजेंडे में प्रभावी तरीके से आगे बढ़ सकेगी।
और पार्टियां क्या करेंगी
कांग्रेस और राजद झामुमो के साथ पहले ही खेमा बना चुका है। झाविमो और आजसू जैसी पार्टियां पहले ही खुद की सरकार बनाने से किनारे कर चुकी हैं। ये पार्टियां सरकार बनाने के लिए अपना खेमा चुनेंगी। 

न सीटों पर टिकी रहेंगी सबकी निगाहें

मतगणना के दिन जिस सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी, वह है जमशेदपुर पूर्वी सीट। मुख्यमंत्री रघुवर दास वर्ष 1995 से यहां से जीतते आ रहे हैं। उनके खिलाफ उनके पूर्व-कैबिनेट सहयोगी सरयू राय मैदान में हैं। राय ने पाटीर् से टिकट कटने के बाद बगावत कर मुख्यमंत्री की राह का कांटा बनने का फैसला किया। अन्य महत्वपूर्ण सीटें हैं-दुमका और बरेट, जहां से झारखंड मुक्ति मोचार् (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। दुमका में वह समाज कल्याण मंत्री लुइस मरांडी के खिलाफ मैदान में हैं। 

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4