हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मखर्जी, ये नेता भी हो सकते हैं शामिल
रविवार, 29 दिसंबर 2019
झारखंड के मुख्यमंत्री पद की रविवार को शपथ लेने जा रहे झामुमो के प्रमुख हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भारतरत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल होंगे। हेमंत सोरेन प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में कई नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत कर सकते हैं। शपथ-ग्रहण समारोह 29 दिसंबर को दिन के दो बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा।
शपथ समारोह के लिए विशाल शामियाने लगाए गए हैं। विभिन्न गैर-भाजपा दलों के नेताओं की उपस्थिति के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोरेन के अलावा रविवार को तीन विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि, अभी तक विभाग बंटवारे के फॉमूर्ले को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
दिल्ली से शनिवार दोपहर को रांची वापस आने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आर.पी.एन. सिंह ने कहा, “कौन-कौन मंत्री पद की शपथ लेगा, इसके अलावा कुछ भी तय नहीं किया गया है। जब यह तय हो जाएगा हम मीडिया को जानकारी दे देंगे।”मंत्रिमंडल का स्वरूप तय करने के लिए सिंह शानिवार रात को हेमंत सोरेन से मिलेंगे। गठबंधन के फॉर्मूले के अनुसार, झामुमो को मुख्यमंत्री पद सहित सात मंत्री पद मिलेंगे, कांग्रेस को चार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक।

ये नेता भी हो सकते हैं शामिल
इस समारोह में जिन राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है, उनमें प्रणब मुखर्जी के अलावा पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी, कांग्रेस नेता पी. चिंदबरम, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजीर्, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, समाजवादी पाटीर् के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम चर्चा में है। बताया गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन, तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के भी शामिल होने की संभावना है।