
याद किये गए राजेन्द्र बाबू
पाकुड से सुदीप कूमार त्रिवेदी
पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती मनाई गई। विद्यालय के प्रार्थना सभा मे विद्यालय प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने राजेंद्र बाबू के तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं बच्चों को उसके जीवन से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि बचपन मे राजेन्द्र बाबू बहुत मेधावी छात्र रहे हैं। उन्हें बिहार का गांधी बताया। उन्होंने बच्चों को उनके सरल एवं सादगी को अपनाने का अनुरोध किया। विद्यालय के बच्चों ने भी इस उपलक्ष्य में राजेन्द्र बाबू को समर्पित एक भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके सादगी एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े बिषयों पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देश रत्न की उपाधि प्राप्त करने वाले इस महान सपूत ने देश के संविधान सरंचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सारा डी ए वी परिवार उन्हें शत शत नमन करता है।
0 Response to "याद किये गए राजेन्द्र बाबू "
एक टिप्पणी भेजें