-->
लोकतंत्र का महापर्व शनिवार को मतदान संपन्न हुआ और प्रत्याशियों ने ली चैन की नींद

लोकतंत्र का महापर्व शनिवार को मतदान संपन्न हुआ और प्रत्याशियों ने ली चैन की नींद

मेदिनीनगर : लोकतंत्र का महापर्व शनिवार को मतदान संपन्न हुआ और प्रत्याशियों ने चैन की नींद ली। पलामू जिला के पांकी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुशवाहा शशिभूषण मेहता रविवार को भी रूटीन के मुताबिक उठे। इस बीच अपने सहयोगियों को सगालिम स्थित आवास पर पाया। चाय के साथ उन्होंने घर के दरवाजे के ठीक बाहर आंगन में फुर्सत के पल अपने सहयोगियों के साथ बितया। कहा कि मतदान संपन्न होने पर वे राहत महसूस कर रहे हैं। इस बीच उनके आवास पर कई कार्यकर्ता पहुंचे। हाल-चाल के साथ राजनीतिक चर्चाएं छिड़ी। विभिन्न क्षेत्रों के बूथों से मिलने वाली मतों की समीक्षा चलती रही। तमाम क्षेत्रों से बेहतर खबर मिलने से शशिभूष प्रसन्न दिखे। इसके बाद स्नान किया। अपने चंद सहयोगियों के साथ दिनभर विभिन्न गांवों में जाकर कार्यकर्ताओं व मतदाताओं से मिले। अभार जताया। दोपहर के समय पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर के लिए रवाना हो गए। वे शाम में मेदिनीनगर स्थित दुर्गा मंडप में संवाददाताओं से मुखातिब हुए।

0 Response to "लोकतंत्र का महापर्व शनिवार को मतदान संपन्न हुआ और प्रत्याशियों ने ली चैन की नींद"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4