-->
जेवीएम प्रत्याशी रामदेव सिंह भोगता ने किया तूफानी दौरा

जेवीएम प्रत्याशी रामदेव सिंह भोगता ने किया तूफानी दौरा

जेवीएम प्रत्याशी रामदेव सिंह भोगता ने किया तूफानी दौरा।

*बिस सूत्री उपाध्यक्ष समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता जेवीएम में शामिल।*

*सिमरिया--* गुरुवार को झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी श्री रामदेव सिंह भोगता ने आज दर्जनों गाँव समेत जिरुवाखुर्द पंचायत का भी दौरा कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया।प्रखंड बिस सूत्री उपाध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने जेवीएम का दामन थामा।रामदेव सिंह भोगता और जिला महासचिव सुभाष सिंह ने माला पहनाकर श्री प्रजापति का स्वागत किया।प्रजापति ने कहा कि भाजपा मौका परस्त पार्टी है।पार्टी में छोटे कार्यकर्ताओं की सिर्फ भोट के समय पूछ होती है।भाजपा की सरकार आम आदमी की नहीं बल्कि अमीरों की सरकार है।झारखंड के मात्र बाबुलाल मरांडी ऐसे नेता हैं जो मुख्यमंत्री बन कर राज्य का सम्पूर्ण विकास कर सकते हैं।रामदेव सिंह भोगता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि राज्य व क्षेत्र की खुशहाली के लिए एक बार बाबुलाल की सरकार बनाये।जिला महासचिव सुभाष सिंह ने भी पंचायत वासियों से 5 नंबर पर बटन दबाकर कंघी छाप पर बोट देने का अपील किया।मौके पर प्रमोद सिंह, शशि सिंह, नवीन साव गुडू सिंह समेत दर्जनों युवा पार्टी में शामिल हुवे। दौरा में आलोक रंजन, सलीम अख्तर, किशोर सिंह, लखन सोनी तालेश्वर यादव, सुमेर सिंह, पारस सिंह, अभय सिंह, संजीव सिंह, संजीव दास, अजय प्रजापति, श्याम बिहारी सिंह, इंद्रनाथ भोक्ता, ननकू गंझू समेत सैंकड़ों लोग शामिल थे।

0 Response to "जेवीएम प्रत्याशी रामदेव सिंह भोगता ने किया तूफानी दौरा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4