-->
रांची में पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या

रांची में पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या



राजधानी रांची के बुढमू प्रखंड के ठाकुरगांव मुडला टोली गांव निवासी भकडु यादव का 26 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव ने गुरुवार की शाम फांसी के फंदे में झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य खेत में काम कर रहे थे। मृतक घर में अकेले था। परिजन जब घर आए तो देखा कि घर में दिनेश फांसी के फंदे में झूल रहा है। आनन फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया तब तक वह मर चुका था। घटना परिवारिक कलह में बताई जा रही है। मृतक का एक पांच वर्षीय पुत्र है। घटना के बाद परिवार में मानो कोहराम मच गया। ठाकुरगांव पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज कर मामले की छानबीन कर रही है।

0 Response to "रांची में पारिवारिक कलह में युवक ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4