-->
वर्तमान हर्ल प्रबंधन मोदी जी की छवि को बदनाम करने का हरसम्भव प्रयास कर रही है।.... अरबिंद पाठक

वर्तमान हर्ल प्रबंधन मोदी जी की छवि को बदनाम करने का हरसम्भव प्रयास कर रही है।.... अरबिंद पाठक

आज दिनांक 18/6/22 को भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के अध्यक्ष अरबिंद पाठक के नेतृत्व में सिन्दरी नगर में व्याप्त पानी के समस्या को लेकर अम्बेडकर चौक पर अम्बेडकर जी के प्रतिमा के सामने एक सांकेतिक धरना का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत बाबा साहेब को माल्यार्पण कर किया गया।

        नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान हर्ल प्रबन्धन की लापरवाही का नतीजा है कि सिन्दरी में पानी की समस्या बनी हुई है।जब दामोदर नदी में जलस्तर कम हुआ था उसी समय यदि यह प्रबन्धन जलस्तर बढाने का उपाय करती तो आज यह समस्या उत्पन्न नही होती।उसने जिस संवेदक के द्वारा ट्रेंच काटने का काम करवाई,उसने भी कार्य मे लापरवाही किया और उस पर कोई कार्रवाई भी नही हुई। अरबिंद पाठक ने कहा कि वर्तमान हर्ल प्रबंधन मोदी जी की छवि को बदनाम करने का हरसम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में पानी की व्यवस्था नही सुधरी तो सिन्दरी की जनता को साथ लेकर इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

         इस कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया।

       धरना को सम्बोधित करनेवालों में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश बाउरी, जिला कार्यसमिति के सदस्य द्वय राकेश तिवारी एवं बृजेश सिंह,युवा मोर्चा के जिला मंत्री अरबिंद सिंह,नगर महामंत्री सह विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो शामिल थे। धरना कार्यक्रम में सुमन चौधरी, गणपति बाउरी,विजय कुमार, सुशांत महतो,नकुल सिंह,रविकांत शर्मा,इंदरजीत सिंह,बिरेन्द्र प्रसाद,शैलेंद्र सिंह,कुमार राजेश,जीत नारायण सिंह,ओमप्रकाश सिंह,साजु महतो,सुनील शर्मा,सूरज लामा,किशोर कुमार, श्रवण यादव,पप्पू, मोहित मिश्रा, सूरज उपाध्याय,नरेन्द्र तिवारी इत्यादि अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "वर्तमान हर्ल प्रबंधन मोदी जी की छवि को बदनाम करने का हरसम्भव प्रयास कर रही है।.... अरबिंद पाठक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4