-->
सिन्दरी नगर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी कार्यसमिति की बैठक सिन्दरी गुरुद्वारा में सम्पन्न हुई विधायक पत्नी श्रीमती तारा देवी  ने कहा कि  सिन्दरी संगठन को जब भी जरूरत पड़ी मैं हमेशा साथ रही हूँ औऱ आगे भी साथ रहूँगी।

सिन्दरी नगर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी कार्यसमिति की बैठक सिन्दरी गुरुद्वारा में सम्पन्न हुई विधायक पत्नी श्रीमती तारा देवी ने कहा कि सिन्दरी संगठन को जब भी जरूरत पड़ी मैं हमेशा साथ रही हूँ औऱ आगे भी साथ रहूँगी।

रवि फिलिप्स (ब्यूरो प्रमुख धनबाद)



 सिन्दरी नगर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी कार्यसमिति की बैठक सिन्दरी गुरुद्वारा में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सिन्दरी नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने की एवं संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया।

      बैठक की शुरुआत डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया तत्पश्चात सभी ने खड़े होकर राष्ट्रीय गीत गाया ।

         इस बैठक में मुख्य रूप से सिन्दरी के लोकप्रिय विधायक इंद्रजीत महतो की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह जी,ग्रामीण जिला के वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह जी,सिन्दरी नगर के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी,भाजपा के वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक जी, एसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश बाउरी जी एसी मोर्चा के प्रदेश संयोजक समीर बाउरी जी, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के संयोजक श्री दिनेश सिंह जी उपस्थित हुए।

          अपने अध्यक्षीय भाषण में बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने विगत हुए कार्यक्रमों का व्योरा दिया औऱ आनेवाले कार्यक्रमों के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा जो भी कार्यक्रम आते हैं उसे सभी के सहयोग से हमलोग करते हैं औऱ साथ हीं साथ स्थानीय समस्याओं को लेकर भी हमसभी कार्यक्रम औऱ आंदोलन करते रहते हैं। अरबिंद पाठक ने कहा कि सभी सातों मोर्चा को गतिशील बनाए रखने के लिए निरंतर मोर्चा के अध्यक्ष गण के साथ बैठकों का आयोजन करता रहता हूँ और आवश्यक निर्देध भी देता हूँ।उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर जिला के पदाधिकारियों को बताया कि हर्ल में मजदूरों को सरकारी स्तर पर निर्धारित   मजदूरी नही मिलती है एवं बार-बार दुर्घटना के लिए जिम्मेदार कंपनी और करवाई की मांग  हम हर्ल के महाप्रबंधक को किए हैं लेकिन देखा जाए उसपर हर्ल प्रबन्धन क्या कार्रवाई करती है।

        विधायक पत्नी श्रीमती तारा देवी जी ने कहा कि  सिन्दरी संगठन को जब भी जरूरत पड़ी है मैं हमेशा साथ रही हूँ औऱ आगे भी साथ रहूँगी।

         प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने बैठक में कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हम सभी को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता है।

         वरीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह जी ने बैठक में संगठन के बारीकियों को समझाया औऱ शक्तिकेन्द्रों पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होंने सातों मोर्चा के अध्यक्ष से भी उनके कार्यक्रमों की जानकारियाँ ली और उन सबको चौकस रहने के निर्देश दिए।

       सिन्दरी के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी ने बैठक में कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ हैं औऱ आप सभी के मेहनत और प्रयास के कारण ही आज भाजपा विश्व को सबसे बडी पार्टी बनी है।

     इस बैठक में मुख्यरूप से जिला कार्यसमिति सदस्य श्री राकेश तिवारी बृजेश सिंह सुमन चौधरी रंजना शर्मा सिंदरी नगर के उपाध्यक्ष गणपति बावरी मनीष सिन्हा धीरज सिंह नगर मंत्री ज्ञान मोहन सिंह राजेश शर्मा इंदु बाला विजयन नाहा नगर संयोजक अमरिंदर सिंह कोषाध्यक्ष रामजी सिंह युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशांत महतो महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीमा सिंह किसान मोर्चा के अध्यक्ष नकुल सिंह ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि कांत शर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप हारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री वीरेंद्र हांसदा एवं सभी मोर्चा के महामंत्री नगरकर समिति के सदस्य जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे

0 Response to "सिन्दरी नगर भारतीय जनता पार्टी की दूसरी कार्यसमिति की बैठक सिन्दरी गुरुद्वारा में सम्पन्न हुई विधायक पत्नी श्रीमती तारा देवी ने कहा कि सिन्दरी संगठन को जब भी जरूरत पड़ी मैं हमेशा साथ रही हूँ औऱ आगे भी साथ रहूँगी।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4