-->
अपनेपन की भावना पैदा को ले निकाली गई तिरंगा रैली

अपनेपन की भावना पैदा को ले निकाली गई तिरंगा रैली

पालोजोरी( देवघर)
आजादी के  75 साल पूरे होने पर पूरे देश में तिरंगा रैली निकाली जा रही है।'तिरंगा यात्रा' देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए है। उक्त बातें शनिवार को खागा पंचायत की मुखिया कुंती देवी ने तिरंगा रैली निकालने के दौरान कहीं। खागा पंचायत की मुखिया, हाई स्कूल खागा और जेएसएलपीएस की समूहों की महिलाओं की संयुक्त तत्वधान में शनिवार को तिरंगा रैली निकाली गई।
तिरंगा रैली हाई स्कूल परिसर से निकलकर खागा बाजार होते हुए विभिन्न चौक चौराहा तक गई और आमजनों को इस रैली का महत्व भी बताया गया। इस रैली में थाना प्रभारी खागा प्रदीप लाकड़ा और जेएसएलपीएस के एम. कापरी व परशुराम कुमार ने भी रैली को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग दिए। वहीं जनप्रतिनिधियों सहित अन्य ने कहा कि  आज हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हर घर में तिरंगा लगाया जा रहा है। वहीं रैली वापस स्कूल परिसर में पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इधर पलोजोरी प्रखंड के विभिन्न स्कूलों सहित ग्राम संगठन और संकुल संगठन के माध्यम से भी रैली निकाली गई।
 रैली को सफल बनाने में मुखिया प्रतिनिधि गुपिन रजवार, मो युसूफ, हाई स्कूल से सुरेश मंडल, युसूफ अंसारी, जय विश्वास, अनवर ख़ान, माधव मंडल, सुषमा देवी, बबिता, संगीता, सोनी,किरण , शोभा सहित अन्य उपस्थित थे।

0 Response to "अपनेपन की भावना पैदा को ले निकाली गई तिरंगा रैली "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4