-->
सिंदरी के गणेश पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन अमितेश सहाय ने किया

सिंदरी के गणेश पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन अमितेश सहाय ने किया

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

सिंदरी; झारखंड गणेश पूजा समिति सिंदरी द्वारा टी ओ पी मैदान रांगामाटी में आयोजित गणेश पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन गुरुवार को बतौर मुख्य अतिथि झारखंड इंडस्ट्रीज एंड ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सह झामुमो के केंद्रीय सदस्य अमितेश सहाय ने फीता काट कर  किया। पूजा कमेटी के संस्थापक अश्विनी कुमार मिश्रा एवं अध्यक्ष शान्ति राम हेम्बरम ने सहयोग किया। 

इस मौके पर पूजा कमेटी द्वारा अमितेश सहाय एवं भृगु नाथ भगत को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

अतिथियों द्वारा भी कमेटी सदस्यो को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

मौके पर भाजपा नेता  भृगुनाथ भगत, पूजा समिति संस्थापक अश्विनी कुमार मिश्रा उर्फ मिंटू मिश्रा, संरक्षक स्वपन महतो, अध्यक्ष शान्ति राम हेम्बरम, महासचिव खोखन पांडेय, कोषाध्यक्ष रंगा दूबे, संजय सिंह, ईश्वर मरांडी, महेन्द्र प्रसाद, पिंटू चौधरी, राजेन्द्र हेम्बरन, निर्मल रजवार, सुनील मुर्मू, सूरज, ब्रह्मा नन्द झा, बैजू ठाकुर, गौतम रवानी, सोनू मुर्मू, सुरेश, राजू दास, अजय गुप्ता, सिकंदर हांसदा, सुजीत, विजय गुप्ता, दीपक सिंह, राकेश, आलोक बेसरा ,गुंजन सिंह राजपूतआदि थे।

मुख्य अतिथि श्री सहाय ने कहा कि सभी आयोजन कोरोना के कारण बंद था परन्तु इस बार कमेटी सदस्यो द्वारा पूरे उत्साह से गणेश पूजा मेला आयोजित किया गया है। सभी लोग शान्ति और सौहार्द बनाए रखे।

हर्ल का उत्पादन दो तीन माह में शूरू होने की उम्मीद है। इंडस्ट्रियल एरिया का भी विकास हो रहा है। गणेश पूजा की शुरुआत करने के लिए मिंटू मिश्रा की सराहना किया।

भृगु नाथ भगत ने कहा की खाद कारखाना बन्दी के बाद विषम परिस्थितियों में मिंटू मिश्रा द्वारा वर्ष 2003 में इस मन्नत के साथ गणेश पूजा शुरू किया गया की पुनः सिंदरी में खाद कारखाना खुले और भगवान गणेश ने प्रार्थना सुन लिया और हर्ल के रुप में कारखाना खुल गया।

0 Response to "सिंदरी के गणेश पूजा पंडाल एवं मेला का उद्घाटन अमितेश सहाय ने किया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4