-->
झारखंड सरकार ने राज्‍य सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की

झारखंड सरकार ने राज्‍य सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

धनबाद :झारखंड सरकार ने राज्‍य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। प्रतीक्षा में रहे अधिकारी की पोस्टिंग भी कर दी है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 14 सितंबर को जारी कर दिया।


विशेष विनियमन पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित श्रीमती सीमा सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप निदेशक (रिनपास) के पद पर पदस्थापित किया गया है।


ऊर्जा विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित राजीव कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उद्योग विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।


पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित प्रणव कुमार पाल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उद्योग विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है।


पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे मनौवर आलम को अगले आदेश तक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।


लोहरदगा में भूमि सुधार उप समाहर्ता के पद पर पदस्थापित श्रीमती मनीषा तिर्की की सेवा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से वापस लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक विशेष विनियमन पदाधिकारी, रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।


लोहरदगा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रवीण केरकेट्टा की सेवा खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग से वापस लेते हुए उन्हें अगले आदेश तक स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में अवर सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है।

0 Response to "झारखंड सरकार ने राज्‍य सेवा के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4