-->
धनबाद रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ

धनबाद रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

धनबाद :धनबाद रेल मंडल में राजभाषा दिवस के अवसर पर आज 14.09.2022 दिनांक को

राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ किया गया । आज प्रथम दिन मंडल मुख्यालय में राजभाषा संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष बंसल ने रेल अधिकारियों एवं कर्मियों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि "हम भारत के नागरिक, संविधान द्वारा स्थापित नियमों के अनुरूप, संप्रभुता संपन्न भारत संघ की, भाषायी एकता को बनाये रखेंगे तथा जाति, धर्म और प्रांतीयता की भावना से ऊपर उठकर, संविधान की आठवीं अनुसूची में प्रदत्त, सभी प्रांतीय भाषाओं का आदर करते हुए अपना सारा काम-काज हिंदी में करेंगे"।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक  ने महाप्रबंधक,पूर्व मध्य रेल,श्री अनुपम शर्मा के संदेश को पढ़कर सुनाया।इस संकल्प दिवस का आयोजन धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर किया गया।

राजभाषा सप्ताह के अंतर्गत आगामी सात दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी एवं रेल कर्मचारी उपस्थित थे।

0 Response to "धनबाद रेल मंडल में राजभाषा सप्ताह का शुभारंभ"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4