धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध एवं राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुवार, 15 सितंबर 2022
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
धनबाद :राजभाषा सप्ताह के दूसरे दिन धनबाद रेल मंडल मुख्यालय के मैथिली शरण गुप्त हिंदी पुस्तकालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।"राष्ट्रीय एकता में हिंदी की भूमिका"एवं "भारत की प्रगति में रेलवे की भूमिका" विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से आए
उनत्तीस रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया।
इसी कड़ी में मंडल रेल मुख्यालय में राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें तेरह टीमों में कुल छब्बीस प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर रेलवे के अधिकारीगण भी मौजूद थे।
विदित हो कि मंडल रेल मुख्यालय में राजभाषा सप्ताह मनाया जा रहा है।इसी के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
0 Response to "धनबाद रेल मंडल मुख्यालय में कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध एवं राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन"
एक टिप्पणी भेजें