झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन ने 18 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
धनबाद आज दिनांक 20.11. 2022 को स्काडा ऑफिस धनबाद में झारखण्ड पावर वर्कर्स यूनियन
ने मीटिंग रखा जिसमें निर्णय लिया गया कि झारखंड पावर वर्कर्स के आह्वान पर अपनी 18 सूत्री मांगों को लेकर झारखण्ड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं इसके अनुषंगी कंपनी, धुर्वा रांची
मुख्यालय के समक्ष दिनांक 06 दिसम्बर 2022 को एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन तथा दिनांक 07 दिसम्बर 2022 से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेगी
झारखंड पावर वर्कर्स की मांगे 👇
झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पत्रांक संख्या 458 दिनांक : 02/09/2022 को अविलंब रद करते हुए झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अधिसूचना संख्या 625 दिनांक : 30/05/2022 के तहत सभी कर्मियों को Organization Structure) Designation Mapping के अनुरूप प्रोन्नति दी जाए।
विज्ञापन संख्या : 01/2006 के तहत सभी अनुबंध कर्मियों को नियमित किया जाए। 4. आंतरिक नियुक्ति विज्ञापन सं. : 05/ 2016 में सफल अभ्यर्थियों को यथाशीघ्र नियुक्त, किया जाए।
निगम कर्मियों को 6% ऊर्जा भत्ता दिया जाए।
झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के Pay Matrix के ग्रेड पे 3000/- में Graduate Level कर्मियों (कार्यालय सहायक एवं कनिय लेखा लिपिक) के Initial Pay (27000) को झारखंड सरकार के Pay Matrix के ग्रेड पे (2800) के Initial Pay (29,200/= ) के अनुपात में सुधार कर बढ़ोतरी करते हुए सातवे वेतनमान के लागू होने की तिथि उसे दिया जाए।.
कनिय प्रबंधक (तकनीकी) के पदों को 50% पद पर आईटीआई (ITI) वालों को प्रोन्नति देकर भरा जाए तथा शेष 50% पदों पर सीधी नियुक्ति की जाए।
बोर्ड / निगम द्वारा वर्ष 2007 से आंतरिक नियुक्ति के तहत नियुक्त कर्मियों के मामले में निदेशक मंडल से अनुमोदन प्राप्त कर उक्त नियुक्ति को यथावत रखते हुए उन सभी को नए Organization Structure के तहत प्रोन्नति दी जाए।
सभी तकनीकी कर्मियों को केंद्रीय मुख्यालय स्तर से प्रोन्नति दी जाए क्योंकि अलग-अलग अंचलों में की जाने वाले प्रोन्नति से एक ही साथ नियुक्त कर्मियों की प्रोन्नति तिथि में भिन्नता के कारण वरीय कनीय तथा कनीय वरीय हो जाते हैं।
वैसे कर्मी जो डिप्लोमा / डिग्री / एमबीए (MBA) पास हैं कर्मियों को आंतरिक नियुक्ति
निकालकर नियुक्त किया जाए।
सभी प्रधान लिपिकों को Organization Structure के तहत वर्ष 2018 से कनिय प्रबंधक
(मा.सं.प्र. ) एवं लेखा सहायकों को कनीय प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) के पद पर प्रोन्नति दी जाए।
स्वैच्छिक स्थानांतरण हेतु निगम स्तर में आए आवेदन पर यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए उनका पदस्थापन किया जाए।
राजस्व संग्रह एवं मीटर मान पठन का कार्य निगम कर्मियों से कराया जा एवं एजेंसी को आवंटित मान पठन कार्य अविलंब निरस्त किया जाए।।
बोर्ड निगम के द्वारा चिकित्सा भत्ता 1000 के अतिरिक्त 1000000/- रूपया तक कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए क्योंकि निगम एक खतरनाक उद्योग है यहां अक्सर दुर्घटना घटती है और पैसे के अभाव में कम कर्मी उचित इलाज नहीं करा पाते।
लंबित अधिकाल भत्ता का भुगतान शत प्रतिशत किया जाए।
बोर्ड में कार्यरत सभी अनुबंध कमी यथा विज्ञापन संख्या 01/2006 के तहत नियुक्त सभी अनुबंध कर्मी, कंप्यूटर ऑपरेटर ड्राइवर को झारखंड सरकार के अधिसूचना के तहत नियमित किया जाए एवं वित्त विभाग के संकल्प संख्या : 06/S-4-1/2009-422 दिनांक: 18/02/2022 के तहत 196% महंगाई भत्ता का भुगतान किया जाए।
मानव दिवस कर्मियों को पूर्व की भांति झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के द्वारा उनके खाते में सीधे भुगतान किया जाए तथा माननीय उच्चतम न्यायालय एवं झारखंड सरकार के आदेशानुसार उनके सेवा स्थाई की जाए।
वरुण कुमार सिंह (महामंत्री) बटन पट चालक जिनके उपर साजिश के तहत कार्यवाई की
गई है जिसे आरोप मुक्त किया जाए।
सभी कर्मियों के लिए परीक्षा की बाध्यता समाप्त की जाय।आज की मीटिंग में उत्तम पासवान, ब्रोनो हसदा, संजय महतो, अल्ताफ हुसैन, लोकेश बनर्जी ,मार्शल ग्राम ,रामचंद्र ,रामलाल सामंत आलोक कुमार ,महावीर केवट, राजेश कुमार ,मोहम्मद मुबारक, पवन कुमार मंडल ,अश्विनी कुमार ,कंचन मदीना,आदि मौजूद थे
0 Response to "झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन ने 18 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया"
एक टिप्पणी भेजें