-->
भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा भगवान बिरसा की जन्म जयंती  मनाई गई । नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि आज भगवान बिरसा को याद कर के मन गर्व से भर जाता है।

भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा भगवान बिरसा की जन्म जयंती मनाई गई । नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि आज भगवान बिरसा को याद कर के मन गर्व से भर जाता है।

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद)

Sindri:दिनांक 15/11/2022 को भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा भगवान बिरसा की जन्म जयंती जयहिंद मोड़ में मनाई गई । भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित की गई । साथ हीं साथ झारखंड की स्थापना दिवस भी धूमधाम से मनाई गई और मिठाई बाँटी गई ।

     इस दोनों कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने किया । भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला ग्रामीण की ओर से इन कार्यक्रमों के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर जी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि के रूप में सिन्दरी विधानसभा के माननीय विधायक इंद्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी जी भी उपस्थित थीं ।

       कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए  श्रीमती तारा देवी जी ने कहा कि भगवान बिरसा ने भारत की आजादी के लिए उलगुलान किया था और अंग्रेजो के छक्के छुड़ाए थे। अपनी कम उम्र में ही उन्होंने समाज को संगठित कर के आजादी की लड़ाई लड़ी जिससे अंग्रेज डर गए थे।

     जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि आज हमलोग भगवान बिरसा को याद करने के साथ साथ झारखंड की स्थापना दिवस भी मना रहे हैं। आज हीं के दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल जी ने भगवान बिरसा की जन्म जयंती पर अलग झारखंड राज्य की घोषणा की थी।

     नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि आज भगवान बिरसा को याद कर के मन गर्व से भर जाता है।भारतीय जनता पार्टी आदिवासियों की सच्ची हितैषी है तभी तो बिरसा जयंती पर हमें अलग राज्य मिला और  आज सर्वोच्च पर एक आदिवासी महिला सुशोभित है जो गर्व की बात है। वर्तमान हेमन्त सरकार तो आदिवासियों को सिर्फ छलने का काम कर रही है ।

     इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता संतलाल प्रमाणिक, अल्पना मुखर्जी,दिनेश सिंह,राकेश तिवारी,प्रकाश बाउरी,कुमार महतो,रंजना शर्मा,सुमन चौधरी,बृजेश सिंह,इंद्रमोहन सिंह,गणपति बाउरी,नकुल सिंह,सुशांत महतो,प्रदीप हाँड़ी, अणिमा सिंह,कुमार राजेश,रविश्वर मरांडी,विश्वनाथ महतो,चन्द्रावती देवी,आमरेंद्र सिंह इत्यादि उपस्थित थे ।

0 Response to "भारतीय जनता पार्टी सिन्दरी नगर के द्वारा भगवान बिरसा की जन्म जयंती मनाई गई । नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि आज भगवान बिरसा को याद कर के मन गर्व से भर जाता है।"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4