महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर (मार्क्सवादी) की ओर से बिरसा समिति सिंदरी में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद)
Sindri:नवंबर सिंदरी,
महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की ओर से बिरसा समिति सिंदरी में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। एवं रंगामाटी मे विरसा जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने बिरसा मुंडा के जीवनी एवं उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। एवं शहीद बिरसा मुंडा के अधूरे कार्यों को पूरा करने के आह्वान किया। जल जंगल जमीन की लड़ाई को तेज कर वर्तमान में हो रहे शोषण के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ के स्वामी नाथ पांडे ने की कार्यक्रम में सीपीआई(एम) सिंदरी बलियापुर लोकल कमेटी के सचिव साथी विकास कुमार ठाकुर, गौतम प्रसाद, सूर्य कुमार सिंह ,सुबोल चंद्र दास ,अनिल शर्मा ,राम लायक राम, शिबू डे, प्रफुल्ल कुमार स्वयं ने अपना वक्तव्य रखा।
0 Response to "महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक बिरसा मुंडा के जन्मदिवस पर (मार्क्सवादी) की ओर से बिरसा समिति सिंदरी में बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।"
एक टिप्पणी भेजें