-->
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ ने राज्यपाल को सौंपा 4 सूत्री मांग पत्र

झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ ने राज्यपाल को सौंपा 4 सूत्री मांग पत्र


रांची। 
झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के बेनर तले JSLPS के पीआरपी और बीएपी पूर्व की भांति अपने खाता में वेतन भुगतान सहित चार सूत्री मांगों को लेकर 8वां दिन भी रांची के राज भवन1 के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में है। झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी ने कहा की रांची के सिल्ली प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आयोजित गूंज मेला का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीआरपी तथा बीएपी संघ के प्रतिनिधियों द्वारा राज्यपाल को मांगों से रूबरू कराते हुए मांग पत्र को समर्पित किया गया  है। वहीं राज्यपाल के द्वारा जल्द ही समस्याओं का निष्पादन हेतु आश्वासन दिया हैं।  उन्होंने कहा कि हाल ही में जेएसएलपीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के साथ कैडर संघ के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता किया गया, जिसमें विरोध प्रदर्शन को रोकने हेतु मौखिक रूप से हमारे हित में मांगो को पूरा करने का बात कहते है, लेकिन दूसरे तरफ पत्र के माध्यम से पीआरपी और बीएपी को परियोजना से अलग दिशा में दिखाने का पत्र निर्गत करते है। ऐसे में कैडर संघ के कार्यकारिणी सदस्यों का चर्चा के पश्चात विरोध प्रदर्शन को निर्बाध जारी रखने का निर्णय लिया गया है।।

0 Response to "झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ ने राज्यपाल को सौंपा 4 सूत्री मांग पत्र"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4