-->
हृदय रोग से पीड़ित बच्चे को जिंदगी की उम्मीद :कलेक्टर की तत्परता से उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेजा मुंबई

हृदय रोग से पीड़ित बच्चे को जिंदगी की उम्मीद :कलेक्टर की तत्परता से उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेजा मुंबई

आदर्श ठाकरे
ब्यूरो चीफ, बालाघाट 

हृदय रोग से पीड़ित बच्चे को जिंदगी की उम्मीद :
कलेक्टर की तत्परता से उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेजा मुंबई, बालाघाट में भर्ती था 3 माह का बच्चा

      1 सप्ताह पहले अतीक्ष पिता दीपक बिसेन (3 माह) जिला अस्पताल में भर्ती हुआ था। यहां पर पता चला कि बच्चे को हृदय रोग की समस्या है। बच्चे को उपचार के लिए पीआईसीयू में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार शिशु रोग विशेषज्ञ कर रहे थे। बच्चे की स्थिति बिगड़ने के कारण मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजा गया।
वहां पर बच्चा 1 सप्ताह तक उपचाररत रहा। उसके बाद बच्चे को टॉप आईसीआर हृदय रोग ऑपरेशन के लिए पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट ने मुंबई रेफर किया। बच्चे को बिना ऑक्सीजन के 1 मिनट भी नहीं रखा जा सकता था। ऐसी स्थिति में बच्चे को बालाघाट जिला अस्पताल भेज दिया गया। यहां पर उन्होंने अपनी बच्चे को भर्ती कराया और राजाराम चक्रवर्ती जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक आरबीएसके से संपर्क किया।

उन्होंने यह मामला डॉ. मनोज पांडे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के संज्ञान में लाया। डॉक्टर मनोज पांडे ने कलेक्टर डॉक्टर गिरीश कुमार मिश्रा को ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। उनके पास मुंबई जाने के लिए आर्थिक समस्या है।

कलेक्टर बालाघाट ने कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ पांडे को निर्देशित किया कि आप बच्चे को प्राइवेट एम्बुलेंस रेडक्रॉस सहायता निधि से स्वीकृत करें और भिजवाएं। सीएमएचओ ने तुरंत 30 हजार रुपए की राशि रेड क्रॉस सोसायटी से स्वीकृत करते हुए बालाघाट से मुंबई रविवार शाम 6 बजे रवाना किया।

फ्री में होगा बच्चे का इलाज :

बच्चे का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत निशुल्क कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर की संपूर्ण प्रक्रिया कर ली गई और बच्चे को उपचार के लिए भेज दिया है। इस बच्चे को मुंबई के नारायणा हृदयालय एनएचएसआरसीसी चिल्ड्रन हॉस्पिटल भिजवाया है।

0 Response to "हृदय रोग से पीड़ित बच्चे को जिंदगी की उम्मीद :कलेक्टर की तत्परता से उपचार के लिए एम्बुलेंस से भेजा मुंबई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4