-->
गृहमंत्री अमित शाह के देवघर दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा

गृहमंत्री अमित शाह के देवघर दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने देवघर जिला कार्यसमिति सदस्यों एवं  कार्यकर्ताओं के संग बैठक कर बनाई रणनीति*
देवघर ।
 देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 4 फरवरी  को देवघर आ रहे हैं, जहां वे  बाबा बैद्यनाथ का पूजा  जसीडीह में खाद्य कारखाना  एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की जनसभा को संबोधित करेंगे. गृहमंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर एक ओर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह हैं, वहीं दूसरी ओर, देवघर जिला के जसीडीह  मै में होने वाले प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता के निमित्त भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश
और विपक्ष दल के नेता बाबूलाल मारंडी,एवं प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सारठ विधायक रणधीर सिंह ने देवघर जिला कार्यसमिति सदस्यों एवंम  कार्यकर्ताओं के संग बैठक की. बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण दास  की अध्यक्षता में आयोजित बैठक महामाया होटल में रखी गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने जनसभा में  देवघर जिला के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की. उन्होंने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जनसभा में सक्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा कि देवघर भाजपा कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि अमित शाह यहां के लोगों को रोजगार देने खाद्य फेक्टरी का शिलान्यास करने आ रहे हैं. 
भाजपा कार्यकर्ताओं  को उनका मार्गदर्शन मिलेगा. कहा कि संपर्क और संवाद के जरिए संगठन को मजबूत करने का कार्य करना है. कार्यकर्ता संगठन की मोर्चाबंदी को मजबूत रखें और अपनी सकारात्मक कार्य पद्धति से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करें. और
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को लेकर कमर कस लेने और सभी मंडलों के विभिन्न पंचायतों से जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया. इससे पहले, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और विपक्ष दल के नेता बाबूलाल ने  दिनदयाल उपाध्याय के फोटो पर 
 माल्यार्पण कर नमन किया. भाजपा विपक्ष दल के नेता बाबूलाल मारंडी  ने कहा कि 4 फरवरी  को गृहमंत्री अमित शाह का बहुत ही अहम दौरा  देवघर  की धरती पर प्रस्तावित है, जिसमें देवघर जिला के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति पूर्ण रूप से अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि भाजपा ही राज्य का सर्वांगीण विकास कर सकती है. झारखंड के स्वर्णिम भविष्य निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता को मजबूती से आगे आने की आवश्यकता है. 
मौके पर प्रदेश के सह प्रवक्ता सरोज सिंह मुनेश्वर साहु प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया विशाखा सिंह दिवाकर गुप्ता जिला महामंत्री अधीर चंद्र भैया जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया जिला उपाध्यक्ष राकेश नरौने सुग्गा रविन्द्र तिवारी सचिन रवानी सुनीता सिंह जिला मीडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया रूपा केसरी जुनियर बाबूलाल दिलीप सिंह अमृत मिश्रा विजया सिंह अतुल सिंह विनय चंद्रवंशी राजेंद्र दास संतोष मूमू विश्वनाथ रवानी  मंडल अध्यक्ष गणेश राय सुनील यादव मनोहर चौधरी मनोज झा श्यामदेव चौधरी सुधीर सिंह निरंजन देव मिथिलेश सिन्हा विभूति झा जयप्रकाश सिंह संजय राय गुलाब मंडल रवि रमानी महेंद्र भोक्ता परमानंद ठाकुर अनिरुद्ध झा अशोक हजारी रुशी लाल राणा बालेश्वर दास गोरी शंकर शर्मा ममता गुप्ता सुलोचना देवी विपिन देव मुकेश पाठक प्रवीण राय बबलू सिंह धनंजय खबाडे उचित राय सुरेश पौदार प्रदीप कुमार धनंजय तिवारी विश्वनाथ झा धनंजय रमानी सुनीता जयसवाल पुष्पा देवी जगरनाथ यादव सुमन केसरी मीना झा कामदेव यादव मनोज मंडल पूजा झा माया केसरी अलका सोनी मनोज कुमार बासुदेव यादव नरेश ठाकुर अशोक गोन अंकित श्रीवास्तव संतोष बरनवाल संजय हेमबम नीशु देवी आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप उपस्थित थे.

0 Response to "गृहमंत्री अमित शाह के देवघर दौरे को लेकर व्यापक तैयारी में जुटी भाजपा"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4