मार्क्सवादी विचार धारा के पुरोधा थे हाशिम खान:- बबलू महतो।
सिन्दरी:- 5/2/23 को विरसा समिति परिसर मे कामरेड हाशिम खान के आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त किया गया
अपने शोक संवाद मे बबलू महतो ने कहा कि " कामरेड हाशिम खान मार्क्सवादी विचार धारा के पुरोधा थे।
जीवनकाल मार्क्स के वताये रास्ते पर चले और लोगो को मार्क्स के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते रहे।"
सामाज सेवी अम्बुज मंडल ने कहा कि " कामरेड हाशिम खान का सेवा स्थल सिन्दरी रहा जहां से भारतीय उर्वरक निगम लिमिटेड मे कार्य करते हुए ट्रेड यूनियन के माध्यम से मजदूरो की सेवा और जन कल्याण मे लगे रहे
"।
साथी सुरेश प्रसाद ने कहा कि "कामरेड हाशिम खान भ्रष्टाचारियो के विरोधी और सदाचारीयो के पथ प्रदर्शक रहे जिनके कारण लोगो के दिलो स्थान रखते थे "।
कामरेड हाशिम खान के शोक संवेदना व्यक्त करनेवालो मेनिम्नलिखित साथियो ने योगदान दिए :-
बबलू महतो, अम्बुज मंडल, सुरेश प्रसाद, सहदेव सिंह, सोहन सोरेन, बिरंची महतो, अमर सिंह, महालाल हासदा, बीर सिंह मुण्डा लोगन हेम्ब्रम, नुनूलाल टुडू,भीम कुमार महतो, रविन्द्र लाल हसदा, एस एल हेम्ब्रम,
के साथ अन्य साथियो का योगदान मिला।
0 Response to "मार्क्सवादी विचार धारा के पुरोधा थे हाशिम खान:- बबलू महतो।"
एक टिप्पणी भेजें