
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी- भगत सिंह वर्मा।पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी - रविंद्र चौधरी गुर्जर।
मंगलवार, 14 मार्च 2023
Comment
भानु मित्र /सहारनपुर
सहारनपुर । पेपर मिल रोड कार्यालय पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26जिलों 27 लोकसभा क्षेत्रों 6 मंडलों और यहां की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लखनऊ में सभी सरकारी भारी उपेक्षा करती हैं यहां के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को लखनऊ में नाम मात्र की सरकारी नौकरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की चपेट में है। छोटे-छोटे राज्यों के निर्माण से ही देश की उन्नति संभव है।
भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी को एक पत्र लिखकर देश में छोटे राज्यों के निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन करने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि छोटे राज्य हरियाणा पंजाब हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड तेलंगाना छत्तीसगढ़ लगातार उन्नति के शिखर को छू रहे हैं इसलिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रविंदर चौधरी गुर्जर ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी और यहां की 8 करोड़ जनता को शिक्षा और चिकित्सा निशुल्क मिलेगी। रविंदर चौधरी गुर्जर ने कहा कि किसानों मजदूरों व्यापारियों दुकानदारों बुद्धिजीवियों वकीलों युवा और छात्रों को आगे आकर पृथक पश्चिम प्रदेश आंदोलन में भागीदारी करनी चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वकीलों के द्वारा कई दशक से हाईकोर्ट की बेंच के लिए आंदोलन किया जा रहा है लेकिन पूरब के नेताओं द्वारा प्रदेश और केंद्र सरकार के नेताओं द्वारा आज तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच की भी स्थापना नहीं की गई है जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं उसके बावजूद भी प्रदेश की सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश की घोर उपेक्षा कर रही है जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक को भारतीय किसान यूनियन वर्मा के प्रदेश सचिव ऋषि पाल गुर्जर प्रधान मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुलविंदर सिंह बंटी जिला उपाध्यक्ष मांगेराम यादव जिला मंत्री मोहम्मद राशिद जिला उपाध्यक्ष वसीम जहीरपुर महबूब हसन हाजी बुद्धू हसन तमरेज आलम मोहम्मद यासीन त्यागी डॉक्टर यशपाल त्यागी सुभाष त्यागी जोगिंदर सिंह चौधरी कालूराम नीरज सैनी मांगेराम सैनी नैन सिंह सैनी हाजी साजिद हाजी सुलेमान सुधीर चौधरी अरविंद चौधरी ने भाग लिया।
0 Response to "पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी- भगत सिंह वर्मा।पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी - रविंद्र चौधरी गुर्जर।"
एक टिप्पणी भेजें