-->
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने माल लदान में नया कीर्तिमान स्थापित किया.
वित्तीय वर्ष में 171. 32 मिलियन टन की माल ढुलाई हुई।
भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में अब तक की सर्वाधिक माल ढुलाई

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने माल लदान में नया कीर्तिमान स्थापित किया. वित्तीय वर्ष में 171. 32 मिलियन टन की माल ढुलाई हुई। भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में अब तक की सर्वाधिक माल ढुलाई

रवि फिलिप्स  (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़

धनबाद दिनांक :- 01.04.23

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 171.32 मिलियन टन माल ढुलाई की गई है, जो एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेल के किसी मंडल द्वारा की गई अब तक की सर्वाधिक माल ढुलाई है।


बिलासपुर रेल मंडल ने 157. 33 मीलियन टन हासिल कर दूसरा और खुर्दा रेल मंडल ने 155. 33  मीलियन  टन  हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है.


पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल ने रेल राजस्व के क्षेत्र में भी नया कीर्तिमान स्थापित किया है. वित्तीय वर्ष 2022-23 में 23006 करोड़ की आय अर्जित की गई है, जो एक वित्तीय वर्ष में भारतीय रेल के किसी मंडल द्वारा अब तक का सर्वाधिक रेल राजस्व है।


रेल राजस्व में बिलासपुर रेल मंडल ने द्वितीय स्थान तथा खुर्दा रेल मंडल ने भारतीय रेल में तृतीय स्थान प्राप्त किया.


यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में धनबाद मंडल द्वारा 158.70 मिलियन टन माल की ढुलाई की गई थी, जो बिलासपुर मंडल द्वारा 159.55 मिलियन टन के बाद भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे अधिक माल लदान मंडल था।  2020-21 मे भी  धनबाद रेल मंडल ने भी 133.60 मिलियन टन का लक्ष्य हासिल किया था।

0 Response to "पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल ने माल लदान में नया कीर्तिमान स्थापित किया. वित्तीय वर्ष में 171. 32 मिलियन टन की माल ढुलाई हुई। भारतीय रेलवे के सभी मंडलों में अब तक की सर्वाधिक माल ढुलाई"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4