-->
बेरमो प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष   सह भाजपा नेता कपिलदेव गांधी के  निधन पर बेरमो मे शोक की लहर

बेरमो प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता कपिलदेव गांधी के निधन पर बेरमो मे शोक की लहर


लोगों ने किया शोक व्यक्त।

दी गई श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि ।

पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि के लिए  पैतृक गांव जमुई के लिए विदाई की गई ।
 बेरमो ( बोकारो ): भाजपा के वरिष्ठ नेता सह बेरमो प्रखंड के पूर्व  20 सूत्रि अध्यक्ष कपिल देव गांधी के निधन सोमवार को हो गया उनके निधन पर बेरमो में शोक की लहर  दौड़ गई बेरमो वासियों ने उनके प्रति शोक व्यक्त किया बताते चलें कि रविवार को तबीयत अचानक खराब हो जाने से बोकारो के मुस्कान अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां सुधार नहीं होने पर रिम्स रांची   अस्पताल ले जाया गया जहां  उसने दम तोड़ दिया उनके निधन की खबर पाते ही भाजपा सहित चाहने वालों में गहरा दुख पहुंचा उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से   गिरिडीह के  पूर्व  सांसद  रवींद्र कुमार पांडेय , भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव ,प्रदेश किसान मोर्चा प्रभारी विनय कुमार सिंह, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ राम, विनोद महतो, बोकारो जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला मंत्री विक्रम पांडेय,  पूर्व  अध्यक्ष भाई प्रमोद  सिंह, भाजपा फुसरो नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, महामंत्री टुनटुन तिवारी, सोशल मीडिया शंकर सिन्हा, भाजपा नेता अशोक सिंह, भाजपा नेत्री संतोषी सिन्हा,  मनोज कुमार, भाजपा नेत्री डॉ उषा सिंह, देवीदास ,बीएमएस नेता रविंद्र मिश्रा, संत सिंह, विनय कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, शिवलाल रवि, मृत्युंजय कुमार पांडे ,जितेंद्र सिंह ,अनिल गुप्ता वैभव चौरसिया, प्रशांत कुमार सिंह, विकास कुमार सिंह, चंदन राम, अशोक रविदास, दिनेश रवि, भरत वर्मा, सुरेंद्र स्वर्णकार , अशोक सिंह , कृष्णा रजवार, रामू ताती, के अलावा दर्जनों लोगों ने शोक व्यक्त किया। साथ ही साथ मंगलवार को भाजपा फुसरो नगर के द्वारा पार्टी  ध्वज  से सम्मानित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि  हेतु पैतृक गांव बिहार के जमूई के लिए विदाई किया गया । मौके पर नेताओं ने कहा कि गांधीजी जैसे समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता का जाना बेरमो क्षेत्र एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है ।

0 Response to "बेरमो प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा नेता कपिलदेव गांधी के निधन पर बेरमो मे शोक की लहर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4