स्वतन्त्रता सेनानी विरसा मुण्डा सामाजिक न्याय के पैरोकार थे:-प्रो जितू कुजूर।
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़
सिन्दरी:- दिनांक 5 अप्रैल को विरसा समिति सिन्दरी के तत्वावधान मे प्रो जितू कुजूर को विरसा तकनिकी संस्थान सिन्दरी के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख के पद को सुशोभित करने पर " विरसा मुण्डा" का तस्वीर भेट कर सम्मानित किया गया।
प्रो जितू कुजूर ने अपने सम्मानीय संदेश मे कहे कि " स्वतन्त्रता सेनानी और गोरे सरकार के खिलाफ संघर्ष का आह्वान करनेवाले विरसा मुण्डा सामाजिक न्याय के पैरोकार थे। हमलोगो को भी सामाजिक न्याय के प्रति वफादार होना चाहिए। विरसा समिति सिन्दरी के संस्थापक आनंद वावु का सोच विरसा तकनीकि संस्थान सिन्दरी मे "विरसा मुण्डा " का आदमकद प्रतिमा को स्थापित करने का पुरजोर कोशिश किया जायगा।
प्रो निपेदन दास को सिविल इंजीनियरिंग विभाग मे योगदान देने पर गुलाब भेट कर सम्मानित किया गया।
सिविल विभागीय कर्मचारी विनोद राम ने विरसा समिति सिन्दरी के सदस्यगण को अभार व्यक्त करते हुए कहे कि "क्रान्ति के नायक विरसा मुण्डा हमारे पूजनीय थे, है और रहेंगे। "
सम्मानीय कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिती दर्ज करनेवाले
महालाल हासदा, सुरेश प्रसाद, अमर सिंह, सहदेव सिंह, बिरंची महतो, पुरन सिंह
0 Response to "स्वतन्त्रता सेनानी विरसा मुण्डा सामाजिक न्याय के पैरोकार थे:-प्रो जितू कुजूर।"
एक टिप्पणी भेजें