कांग्रेसियों ने अपने ही दल के जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका
शुक्रवार, 5 मई 2023
Comment
धनबाद: कांग्रेसियों ने अपने ही पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष का पुतला जलाया।धनबाद के छह विधानसभा क्षेत्र से रणधीर वर्मा चौक पर जुटे कांग्रेसियों ने संतोष सिंह हाय हाय, संतोष सिंह माफ़ी मांगों के नारे लगाए. पुतला दहन कारियो में शामिल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता चंडी ने बताया कि पिछले दिनों बाघमारा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में संतोष सिंह के तरफ से यह बयान आना की वे शेख गुड्डू को नही जानते. उनके इस बयान से शेख गुड्डू के समर्थको एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओ को गहरा दुख पंहुचा है. बाघमारा क्षेत्र के शेख गुड्डू कांग्रेस पार्टी के एक सक्रिय कार्यकर्ता है।हम कांग्रेसी उनके बयान की घोर निंदा करते हैं। पुतला दहन में चंडी ग्याली, सुभाष बंसल,केदार ग्याली, अनिस सिंह, शेख डब्लू, सुभाष सिंह, अनिल रजवार, ललिता देवी, लीला देवी, यशोदा देवी, कैलाश महतो, बिक्रम पासवान, शंकर पासवान, राजा सिन्हा, जितन नापित, फिरोज अंसारी, शेख बद्रुद्दीन, शेख राहमाँन, अनिश आरबी, ज्योति देवी,शेख सन्टू, किशोर नापित, पिंकू रजक, शेख सहीद,समेत अन्य उपस्थित थे।
0 Response to "कांग्रेसियों ने अपने ही दल के जिला अध्यक्ष का पुतला फूंका"
एक टिप्पणी भेजें