-->
सांस्कृतिक आध्यात्मिक भूमि पर राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा देवघर भाजपा कार्यालय:- दीपक प्रकाश

सांस्कृतिक आध्यात्मिक भूमि पर राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा देवघर भाजपा कार्यालय:- दीपक प्रकाश

भगवान तिवारी, देवघर ब्यूरो चीफ। 
सांस्कृतिक आध्यात्मिक भूमि पर राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा देवघर भाजपा कार्यालय। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के कार्यालय भवन निर्माण के लिए शुक्रवार को थारी दुलमपुर माया पहाड़ के पास चित्तौड़िया रोड में भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहीं। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश  महामंत्री प्रदीप वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष दीपक बंका,  विधायक नारायण दास,  विधायक रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री लुईस मरांडी अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके पूर्व प्रदेश से पहुंचे अतिथियों ने बाबा मंदिर पहुंचकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक मनोकामना लिंग पर माथा टेका और राज्य व देश की खुशहाली की कामना की।
साथ ही साथ पार्टी के कार्यालय के भूमि पूजन का शिलान्यास किया गया, जिसमें देवघर विधायक जिला अध्यक्ष नारायण दास ने भूमि पूजन करवाया। यह संथाल परगना का सबसे बड़ा पार्टी का कार्यालय बनेगा। यह कार्यालय में सभी सुविधा उपलब्ध रहेगी, आज पार्टी के कार्यकर्ता के लिए काफी खुशी का विषय है जो वर्षों का सपना साकार होने जा रहा है। आज का दिन देवघर जिला के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए बहुत ही खुशी का दिन है। सर्वप्रथम विधायक से जिला अध्यक्ष नारायण दास ने स्वागत भाषण तथा आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र देकर स्वागत किया और कहा यह काफी खुशी का विषय है एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत से आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। आज भूमि पूजन में एक-एक कार्यकर्ता इस पूजन के साक्षी बने हैं बरसों का सपना साकार हो रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा देवघर में जिला कार्यालय के निर्माण भूमि पूजन के कार्यक्रम में उपस्थित हुए एवं गौरवान्वित पल का मैं भी साक्षी बना। मैं आपको अपनी ओर से पूरे प्रदेश के झारखंड के 11 कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं। यह एक जिला है यह एक आध्यात्मिक राजधानी है ,एक संस्कृति राजधानी है यहां पार्टी के कार्यालय निर्माण की भूमिका शुरू हुई है। मैं चाहूंगा लोकसभा के चुनाव के पहले ठीक कार्यालय का काम बनाने का काम करूंगा। इस जिले से मेरा बहुत पुराना संबंध है, जब मैं प्रवास में आता था और आता हूं तो जमुना तिवारी को मैं स्मरण कर रहा हूं जब मेरी उनसे बात होती थी तो मैं उनके साथ दुमका, जामताड़ा जाता था तब मैं सोचता था देवघर में अगर पार्टी का कार्यालय होता तो बहुत अच्छा होता, आज यह सपना पूरा हो रहा है । अब यह कार्यालय नहीं भारतीय जनता पार्टी का भवन नहीं होगा देवालय का स्थान होगा। यह कार्यालय आधुनिक कार्यालय बनेगा अन्य जिलों से बड़ा कार्यालय देवघर का होगा। यहां कार्यालय भी होगा और आवासीय व्यवस्था भी होगी। यहां पर व्यवस्था खाली पार्टी के लिए नहीं ,अखिल भारतीय के कार्यकर्ता के लिए भी होगी।  आप कार्यकर्ता अपने कार्यालय में बैठक कर सकेंगे । इसमें समुचित व्यवस्था होगी लाइब्रेरी होगी कंप्यूटर रूम होगा जिलाध्यक्ष का रूम होगा पदाधिकारियों के लिए बैठक  करने का होल होगा कार्यालय का निर्माण केंद्र और प्रदेश के द्वारा होगा लेकिन रखरखाव का काम आप सभी कार्यकर्ताओं को यहां के जनप्रतिनिधियों को यहां के  कार्यकर्ताओं को करना होगा।  प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को भूमि पूजन की बधाई दी आज हमारे पूर्वजों का है सपना साकार हो रहा है भारतीय जनता पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी  को बढ़ाने के लिए गरीबों की सेवा करने के लिए यह स्थल बनेगा बाकी परिवार की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विजेंद्र जी का भी सम्मान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश जी ने अंग वस्त्र देकर उनका सम्मान किया।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा झारखंड के सभी जिले में पार्टी का अपना कार्यालय होना चाहिए देवघर में पूरे देश से कार्यकर्ता आते हैं उनको रुकने के लिए काफी दिक्कत है होती थी आज पार्टी का अपना कार्यालय बन जाएगा तब यह दिक्कतें नहीं होगी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पूजा करने आएंगे पार्टी के एक कार्यक्रम में आएंगे तो अपने कार्यालय में रुकेंगे पूरे संसार की पार्टी की भूमिका इसी कार्यालय से बनेगी पूरे संथाल का केंद्र बिंदु देवघर रहेगा यहां बाबा बैजनाथ की नगरी है बाबा पूरे दुनिया के राजा है पूरे देश में 12 ज्योतिर्लिंग है इस ज्योतिर्लिंग में शक्ति और शिव की पूजा होती है आज इसी नगरी में प्रदेश कार्यालय बनाकर देवघर जिला को सपूत कर देगा यह काफी खुशी का विषय है इस कार्यालय में समुचित व्यवस्था होगी यह कार्यालय किसी एक का नहीं यह सभी पूरे जिले का कार्यालय है इस कार्यालय में यहां के कार्यकर्ता समुचित व्यवस्था देखेंगे एक-एक कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति लगाकर लोकसभा चुनाव में पूरी शक्ति लगाकर इसी कार्यालय से विजय प्राप्त करेंगे
विधायक रणधीर सिंह ने भी 11 कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा आप सभी की मेहनत से आप सभी के प्रयास से देवघर में भाजपा का कार्यालय बनकर तैयार होगा इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला के महामंत्री अधीर चंद्र भैया ने किया इस कार्यक्रम का मंच संचालन पंकज सिंह भदोरिया ने किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश कार्यसमिति सर संगठन जिला प्रभारी बबलू भगत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सदस्य संजीव रजवाड़े रीता चौरसिया विशाखा सिंह पूर्व विधायक बालेश्वर दास गौरी शंकर शर्मा सोमनाथ सिंह विनोद अद्वारी नवल राय पूर्व राजसभा सांसद जे पी एन सिंह पंकज सिंह भदोरिया अधीर चंद्र भैया राकेश न रोने सचिन रवानी राजीव रंजन सिंह सचिन सुलतानिया जूनियर बाबूलाल मरांडी अमृत मिश्रा रूपा केसरी दिलीप सिंह चंद्रशेखर खबाडे गणेश राय संजय राय सुधीर सिंह मनोज झा अनिरुद्ध मिथिलेश सिन्हा निरंजन देव विभूति जा जगन्नाथ यादव महेंद्र गुप्ता विजया सिंह अतुल सिंह संतोष मुर्मू, संतोष उपाध्याय राहुल चौधरी विपिन देव चंदन सिंह महेंद्र राणा विष्णु राय निशा सिंह लक्ष्मी देवी अलका सोनी माया केसरी संध्या कुमारी विजय दास दशरथ दास भूषण सोनी प्रदीप वर्मा अमनदीप गोलू सोमेश पंडित हजारों हजार कार्यकर्ता मौजूद थे। 

0 Response to "सांस्कृतिक आध्यात्मिक भूमि पर राष्ट्रवाद का केंद्र बनेगा देवघर भाजपा कार्यालय:- दीपक प्रकाश"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4