-->
सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 79 वीं जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप  में मनाया गया

सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 79 वीं जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया

सिंदरी दिनांक 20 अगस्त 2023 रविवार सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा इंटर कार्यालय सिंदरी में पूर्व की भांति प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 79 वीं जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया अपने अध्यक्षीय उदगार व्यक्त करते हुए कहा की सद्भावना दिवस मनाने का विचार सभी धर्म ,भाषा और क्षेत्र के लोगों के मध्य राष्ट्रीय एकीकरण, सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। पूर्व प्रधानमंत्री अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कंप्यूटर क्रांति लाने वाले नेहरू -गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य थे भारत में सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी स्वर स्वo राजीव गांधी को हासिल है उन्हें कई नई पहल एवं शुरुआत का जनक माना जाता है जिसके अंतर्गत संचार क्रांति, कंप्यूटर क्रांति ,शिक्षा का व्यापक प्रसार 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि उल्लेखनीय हैं, उन्होंने कई साहसी कदम भी उठाएं जिसमें असम समझौता ,पंजाब समझौता, मिजोरम समझौता आदि उल्लेखनीय है। उपस्थित जनों ने अपने प्रिय नेता को पुष्प माला अर्पण कर कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित किया समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित इंटक के सर्व नरेंद्र कुमार शर्मा, अंगरा हित दुबे ,जी आर प्रभाकर, जिला कांग्रेस कमेटी के अजय सिंह महामंत्री, सियाकांत दुबे, विदेशी सिंह, हरिश्चंद्र दुबे, कार्यकारिणी सदस्य सेवादल प्रदेश सचिव पूर्णेन्दु सिंह , सचिव मनोज घोष , सरदार योगेंद्र सिंह ओम प्रकाश ,सत्येंद्र सिंह, मनोहर श्रीवास्तव, एसके सिंह, शैलेश पंडित ,मोहम्मद हकीम, त्रिलोचन बनर्जी , धर्मेंद्र कुमार, विजय कुमार सोरेन ,संतोष कुमार, गौरव गुप्ता, चंद्र विजय सिंह ,अवध मिश्रा, ब्रिज भूषण दुबे ,विजय कुमार ठाकुर, 
विजय कुमार सिंह, मंतोष कुमार के अलावे अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे।

0 Response to "सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 79 वीं जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4