-->
बगदाहा में टाइगर जयराम महतो का किया गया भव्य स्वागत

बगदाहा में टाइगर जयराम महतो का किया गया भव्य स्वागत

बगदाहा में टाइगर जयराम महतो का  किया गया भव्य स्वागत सेकड़ो के सेकड़ो संख्या में समर्थक

रंजीत गोस्वामी, पालोजोरी। 
पालोजीरी प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बगदहा पंचायत के बगदहा सिद्धू कानू चौक में  जे बी के एस एस पार्टी के सारठ विधानसभा सचिव अरुण महतो के नेतृत्व में टाइगर जयराम महतो का भव्य स्वागत किया गया! फतेहपुर में आयोजित पार्टी के बदलाव संकल्प यात्रा में जाने के क्रम में सैकड़ो के सैकड़ो संख्या में टाइगर जयराम महतो का समर्थन किया जयराम महतो ने सर्वप्रथम सिद्धू कानू के मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया।
उसके बाद जयराम महतो ने उपस्थित सभी समर्थकों से कहा की लगभग 23 वर्षों से हम झारखंडियों के साथ खेल खेला जा रहा है ¡ कहा झारखंड राज्य के जानता आप पूरी तरह से जाग चुका है हमारा मकसद केवल बदलाव लाना है यह बदलाव केवल मेरा बदलाव नहीं बल्कि पूरे झारखंडियों का बदलाव होगा! साथ ही कहा हम गरीब किसान मजदूर के साथ खेल खेलना बंद होना चाहिए, इसमें हम सभी को एक साथ लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है!  हड़तोपा के भूदेव महतो ने फतेहपुर में कार्यक्रम के दौरान जयराम महतो को 10 हजार  रूपये की नगद सहयोग राशी दिया कहा ये हमारे गरीबो  के हक़ में लड़ने वाली पार्टी है इसलिए सहयोग करना फ़र्ज बनता है जयराम महतो ने  धन्यवाद दिया !मौके पर अरुण महतो,अमित आर्यन बिट्टू,भूदेव महतो,बिनोद दिलीप महतो, मिश्रा,हरीश महतो,गौतम महतो,बद्रीनाथ महतो,कन्हैया यादव,लखीराम महतो,उमेश महतो, दीपक महतो,दिलीप दास,विकास चौधरी,तपन मरांडी, विक्की सिंह,राजदीप मरांडी, राजीब मरांडी सहित अन्य उपस्थित थे।

0 Response to "बगदाहा में टाइगर जयराम महतो का किया गया भव्य स्वागत"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4