घर घर से अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित कर मनईटांड़ में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ
शनिवार, 9 सितंबर 2023
Comment
धनबाद: शनिवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत धनबाद विधायक राज सिन्हा नें धनबाद विधानसभा अंतर्गत भाजपा धनबाद सदर मण्डल, बरटांड मण्डल एवं मनईटांड मण्डल में घर-घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों घरों की मिट्टी आज अमृत कलश में एकत्रित की गई।
मनईटांड मण्डल में आयोजित इस कार्यक्रम में धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।मौके पर निर्मल प्रधान, राजकुमार मण्डल, मौसम सिंह, अरुण सिंह, अमलेश सिंह, मानस प्रसून, सत्येंद्र मिश्रा, प्रीतपाल सिंह आजमानी, अनिल सिन्हा, तारक नाथ दास, प्रियंका रंजन, दीप सोनी, राजीव कुमार, राजा राम दत्ता, संजय झा, विशाल सिन्हा, ब्रह्मचारी त्रिवेदी, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, रमेश राही, मनोज मालाकार, अमित सिंह, सरोज शुक्ला, टुन्ना सिंह, रिंकू सिन्हा एवं दर्जनों भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
0 Response to "घर घर से अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित कर मनईटांड़ में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का शुभारंभ"
एक टिप्पणी भेजें