-->
ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव

ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव


धनबाद : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों एवं ठाकुर कुल्ही निवासियों के द्वारा ठाकुर कुल्ही सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत भजन कीर्तन के साथ प्रारंभ की गई। भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए जिसमें श्रद्धालु गण झूमते नजर आए।दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य रंजीत जायसवाल ने बताया कि ठाकुर कुल्ही में वर्ष 2005 में जन्माष्टमी प्रारंभ की गई थी। इसके बाद 2009 में दुर्गा पूजा करने का निर्णय लिया गया। 5 वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के बाद वर्ष 2009 में दुर्गा पूजा प्रारंभ की गई और साथ ही साथ 2011 में दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ । वर्ष 2017 में मंदिर की ढलाई तथा वर्ष 2023 में मंदिर में मार्बल, ग्रेनाइट का काम पूरा करके मंदिर को भव्य रूप प्रदान किया गया।
मंदिर में पूरी तरह से मार्बल ग्रेनाइट का कार्य संपन्न होने के उपलक्ष्य में समिति के सदस्यों द्वारा 14 वर्षो के बाद इस वर्ष 2023 में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया एवं इस वर्ष की भांति प्रत्येक वर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन दुर्गा मंदिर प्रांगण में करने का निर्णय लिया गया।
इस आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, जगन्नाथ पाठक, विमल कुमार, प्रद्युत कुमार राय, भोलानाथ पांडे,जयंत मिश्रा, संजय मिश्रा, , प्रभास प्रसाद, राजकुमार शर्मा, मनोज सिंह,मनीष मिश्रा, विकास राय, सुमित कुमार पाठक, शुभम कुमार, संतोष रजक, बी के दास, रणधीर शर्मा, सुनील चौरसिया, मनीष जायसवाल एवं सदस्यगण शामिल थे।

0 Response to "ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4