-->
केंदुआडीह पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

केंदुआडीह पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार


धनबाद:सोमवार को केंदुआडीह पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। अपराधियों ने पुटकी के एक होटल में अप्रैल महीने में बमबाजी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई थी।डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिन्हा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात केंदुआडीह की पुलिस गश्ती व छापामारी के लिए निकली थी। तभी सूचना मिली कि अप्रैल माह में पुटकी के एक होटल में बमबाजी कर दहशत फैलाने वाले अपराधी केंदुआडीह के एक खटाल में छिपे बैठे हैं।सूचना के आलोक में त्वरित पुलिस खटाल पहुंची व चरणजीत यादव और गोपाल पासवान को एक पिस्टल, दो मैगजीन व 7.55 एमएम की 4 जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा. पुलिस के अनुसार दोनों किसी अपराध को अंजाम देने की नीयत से छिपे हुए थे। दोनों पर पहले से केंदुआडीह सहित अन्य थाना में कई मामले दर्ज हैं।

0 Response to "केंदुआडीह पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4