-->
लड्डू गोपाल की छठियारी के उपलक्ष्य में अखंड रामचरितमानस का आयोजन

लड्डू गोपाल की छठियारी के उपलक्ष्य में अखंड रामचरितमानस का आयोजन


धनबाद : धनबाद के हीरापुर माडा कॉलोनी स्थित शिव महावीर राधा कृष्ण मंदिर में 12 सितंबर को लड्डू गोपाल की छठियारी के उपलक्ष्य में अखंड रामचरितमानस का आयोजन किया गया। जिसमे मंदिर के पुजारी रमाकांत दुब्बे के साथ गुड्डू तिवारी,विजय ओझा,शशि दुब्बे, श्रीकांत पांडेय,लोचन मिश्रा,सुनील कुमार पांडेय,शशि कांत दुब्बे,राजेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।इस दौरान पुजारी रमाकांत दुब्बे ने कहा कि लगातार 22 वर्षों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यह पूरा कार्यक्रम किया जा रहा है। वर्ष 2023 में भी 6 सितंबर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया जिसका समापन 13 सितंबर को आरती , भजन और प्रसाद वितरण के साथ होगा। उन्होंने यह पूरा आयोजन जिला के साथ साथ पूरे देश की कल्याण के लिए किया जाता है। क्योकि रामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाता है।

0 Response to "लड्डू गोपाल की छठियारी के उपलक्ष्य में अखंड रामचरितमानस का आयोजन"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4