-->
युवा संघर्ष मोर्चा ने किया 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धनबाद बंद का समर्थन

युवा संघर्ष मोर्चा ने किया 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धनबाद बंद का समर्थन


धनबाद: धनबाद के व्यापारियों पर लगातार हो रहे हमले के विरोध में फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का आगामी 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धनबाद बंद का युवा संघर्ष मोर्चा ने भी पूर्ण रूप से समर्थन किया है: आज बैंक मोड़ चैम्बर के सभागार में आहूत बैठक में मोर्चा के संयोजक दिलीप सिंह भी अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। बैठक को सम्बोधित करते हुए दिलीप सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर धनबाद की विधि व्यवस्था दिन प्रतिदिन
गिरती जा रही है। व्यवसायियों पर हमले का युवा संघर्ष मोर्चा पुरजोर विरोध करती है।1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धनबाद बंद का निर्णय का मोर्चा भी समर्थन करती है। जिस प्रकार से दीपक अग्रवाल के साथ घटना घटी है आगे किसी भी व्यापारी,आम जनता के साथ ऐसी घटना की पुर्नावृति नही हो इसके लिए हम सभी को आज गोलबंद होने की जरूरत है। सरकार प्रशासन को यह बताना होगा की आखिर व्यापारी वर्ग कब सुरक्षित होंगे। दीपक के हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी होनी चाहिए साथ ही प्रशासन को यह भी बताना होगा की आखिर व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके पास क्या ठोस रणनीति है. यह आरपार की लड़ाई है। हमें सरकार प्रशासन को बाध्य करना है कि धनबादवासी अमन चैन से जी सके।बैठक में जिला चैम्बर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, महासचिव अजय नारायण लाल,जीटा के महासचिव राजीव शर्मा,बैंक मोड़ चैम्बर के अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, कांग्रेस नेता सह झारखण्ड पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक सिंह, कृष्णा अग्रवाल, युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक दिलीप सिंह समेत कई संगठनों के लोग उपस्थित थे।

0 Response to "युवा संघर्ष मोर्चा ने किया 1 नवंबर से अनिश्चितकालीन धनबाद बंद का समर्थन "

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4