जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं धनबाद नव निर्माण संघ सिंदरी नगर के सचिव वेद प्रकाश ओझा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा.. एवं हर्ल मैनेजमेंट को चेताया
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
सिंदरी के जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के सिंदरी नगर के सचिव वेद प्रकाश ओझा ने धनबाद नव निर्माण संघ के कार्यालय में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा जिसमें उन्होंने कहा कि माना जाता है कि 70 साल पहले जो एफसीआई प्लांट बनी थी उसे सिंदरी शहर में पानी की सप्लाई दिन में तीन से चार बार किए जाते थे लगभग 20 वर्ष पहले एफसीआई बंद हो चुका था फिर भी पानी दिया जा रहा था और पर्व त्यौहार मैं एफसीआइ से दो टाइम पानी की सप्लाई दिया जाता रहा है, पर इस साल जबकि हर्ल प्लांट पानी की सप्लाई की मेंटेनेंस के नाम पर लाखों करोड़ों रुपया खर्च कर चुकी है तो भी सिंदरी की जनता को दुर्गा पूजा के त्यौहार में पानी दो टाइम नहीं मिला, यह बहुत ही दुख की बात है इसे देखते हुए सिंदरी के जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के सिंदरी नगर के सचिव वेद प्रकाश ओझा ने धनबाद नव निर्माण संघ के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा जिसमें उन्होंने कहा
कि आने वाले हमारे त्योहार सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा जो की हमारे झारखंड बिहार के लिए यह बहुत बड़ा पर्व है इसमें इस त्यौहार में चार दिनों के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय से होती है, इस दिन व्रती स्नान करके नए कपड़े धारण करती हैं और पूजा के बाद चना दाल, कद्दू की सब्जी और चावल को प्रसाद के तौर पर ग्रहण करती हैं. यह त्यौहार में हमें हर्ल प्लांट पानी की सप्लाई 2 टाइम दे पाएगी की नही, यह संभावना बहुत कम दिख रही है, उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस मै कहा की हर्ल मैनेजमेंट से जांच की मांग करेंगे कि वाटर सप्लाई डिपार्मेंट में आपका क्या दिक्कत आ जाती है, जो एक सडयंत्र की तरह आप लोग पानी सप्लाई पर अब त्यौहार में देने से इतराते हैं, वेद प्रकाश ओझा ने कहा कि जब से यह हर्ल कम्पनी आई है तब से यह समस्या लगातार बढ़ते जा रही है, जो पूर्व में ऐसा कभी नही हुआ था, हमारे युवाओं पर्व त्यौहार के समय सामाजिक कार्य भी करते हैं, रही सड़क की बात तो इस सड़क के कारण आय दिन दुर्घटना होते रहती है, जो कि यह काम के लिए नगर निगम सर्वे कर चुकी हैं, पर अभी तक क्या कारण है जो कि उन्होंने कार्य को करने के लिए कुछ आगे प्रयास नहीं किया गया है, लगता है 2024 का प्रचार के लिए रोड का काम पेंडिंग रखा गया है, एवं उन्होंने यह भी कहा कि अगर पर्व से पूर्व यह सड़क का कार्य नहीं होता है तो बहुत जल्द ही जनता मज़दूर संघ एवं धनबाद नव निर्माण संघ नगर निगम के विरोध में आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
0 Response to "जनता मजदूर संघ के अध्यक्ष एवं धनबाद नव निर्माण संघ सिंदरी नगर के सचिव वेद प्रकाश ओझा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा.. एवं हर्ल मैनेजमेंट को चेताया"
एक टिप्पणी भेजें