-->
श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना कुकराहा दुर्गा मंदिर

श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना कुकराहा दुर्गा मंदिर

श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना कुकराहा दुर्गा मंदिर
भानुमित्र संवाददाता, सारठ। 
सारठ प्रखण्ड के श्री श्री कुकराहा दुर्गा मंदिर में पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान के शिष्य पंडित भगवान तिवारी के द्वारा अष्टमी को माॅं दुर्गा की नवरात्र व्रतकथा एवं चंडीपाठ का आयोजन किया गया। दुर्गा चंडीपाठ का आयोजन पहले पूजा से शुरू हो गया था, जो अष्टमी को सम्पन्न हो गया। श्री श्री कुकराहा दुर्गा मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर तात्पर्य है। कुकराहा दुर्गा मंदिर में नवपत्रिका विसर्जन दशमी को होगा| इस वर्ष सज्जा और लाईट लगाने का काम मंदिर समिति ने बहुत अच्छा तरीके से किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी आकर्षक का केन्द्र बन गया है| युवाओं ने बढ़-चढकर व्यवस्था को संभाला। वहीं तालझारी और डिंडाकोली दुर्गा मंदिर में भी धूमधाम से हुई पूजा।
--
पूजा समिति का स्टॉल का हुआ उद्घाटन :-
श्री श्री कुकराहा दुर्गा मंदिर समिति कुकराहा में श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल का उद्घाटन झामुमो नेता परिमाल सिंह उर्फ भूपेन सिंह किया। 
मंदिर समिति के अध्यक्ष चन्द्र मोलेश्वर सिंह, सचिव मृत्युंजय सिंह (सिकटीया), उदय सिंह, अशोक सिंह (मंझलीबाद), बहस सिंह,सीतू सिंह, बाल्मीकि सिंह, रामदेव सिंह, परशुराम सिंह, गगन दीपक, बिक्रम सिंह, सुनील सिंह, उत्तम सिंह एवं अन्य थे। अन्तर्राष्ट्रीय संयोजक, गुरु कृपा समुह-(पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान के शिष्यो का समुह) -उदय पाण्डेय भी उपस्थित थे।
-----
कुकराहा मंदिर में हुआ भजन कीर्तन 
शारदीय नवरात्र के पंचमी को सारठ प्रखंड के कुकराहा दुर्गा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया।  कृष्णा म्युजिकल ग्रुप सहित टीम  ने एक से बढ़कर एक भजन पेश कर  श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कृष्णा म्युजिकल ग्रुप ने भजन कीर्तन कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन कर श्रोताओं के साथ कलाकार खूब झूमे| कार्यक्रम का आयोजन चंचल सिंह के द्वारा किया गया था।मौके पर पं०भगवान तिवारी, पप्पु सिंह, बिनय सिंह, चंचल सिंह, रासबिहारी सिंह, लक्षमण सिंह, रुपेश सिंह, काजल सिंह, उत्तम सिंह, परशुराम सिंह, सनातन तिवारी, परसन सिंह, सुबल सिंह एवं अन्य कार्यक्रम में भजन कीर्तन कार्यक्रम में थे|

0 Response to "श्रद्धालुओं का आकर्षण का केंद्र बना कुकराहा दुर्गा मंदिर"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4