त्रिवेणीकान्त ठाकुर की 13 वीं पुण्यतिथि पर हिन्दी में विनोद कुमार राज विद्रोही, मैथिली में विजय शंकर मल्लिक सुधापति तथा पत्रकारिता में प्रो. शैलेश शर्मा किये गए सम्मानित
सोमवार, 27 नवंबर 2023
Comment
भानुमित्र संवाददाता।
हजारीबाग शिक्षाविद त्रिवेणी कांत ठाकुर की 13वीं पुण्यतिथि पर डीवीसी सभागार में साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि सीसीएफ कुमार मनीष अरविंद, डॉ शंभू बादल, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के पुर्व कुलसचिव डॉक्टर बंशीधर रुखियार, त्रिवेणी कांत ठाकुर मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव राकेश ठाकुर और हित नाथ झा ने त्रिवेणी कांत ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। रेखा झा ने भगवती गीत जय जय भैरवी की प्रस्तुति की। इसके बाद अतिथियों का स्वागत करते सचिव राकेश ठाकुर ने ट्रस्ट की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कहा की इस साल हिंदी मे विनोद राज विद्रोही, मैथिली में विजय शंकर मलिक और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ शैलेश शर्मा को पुरस्कार दिया जा रहा है। प्रशस्ति वाचन हितनाथ झा ने किया। कार्यक्रम में चेंबर ऑफ फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुबोध अग्रवाल, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन पटेल, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में शिक्षक समाजसेवी और गणमान्य लोग
उपस्थित थे।कार्यक्रम में डॉ शम्भू बादल की पुस्तक कविता का मैथिली अनुवाद करने वाले हित नाथ झा की पुस्तक चयन ओ मैथिली, डां प्रमिला कुमारी गुप्ता की हिंदी में लिखी पुस्तक रोटी की मौत, अंग्रेजी में प्रिया नंदिनी की फॉर एवर मोर का विमोचन किया गया। कई साहित्यकारो को मिल चुका है यह सम्मान
त्रिवेणी कांत ठाकुर साहित्य पुरस्कार 2016 से विभिन्न भारतीय भाषाओं में त्रिवेणीकान्त ठाकुर की पुण्य तिथि 27 नवम्बर को आयोजित साहित्यिक समारोह मे प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार अब तक 20 साहित्यकारों को मिल चुका है। अभी तक हिंदी में डॉ शिवदयाल सिंह, डॉ शंभू बादल, डॉ भारत यायावर, डॉ रतन वर्मा, डॉ सुबोध सिंह शिवगीत, मैथिली में कुमार मनीष अरविंद, डा विधानाथ झा, पंचानंद मिश्र, सियाराम झा सरस, बुद्धि नाथ झा, गिरजानंद झा अर्धनारीश्वर, और डॉ कृष्ण मोहन झा को पुरस्कार दिया गया है। वही संस्कृत में डॉ तारकांत शुक्ल, बंग्ला मे अमन सेन गुप्ता, अजीत कुमार बनर्जी, उर्दू में अब्दुल अलीमुनीउल होदा उर्फ अली मुनीर, डॉ फरहत हुसैन खुश्दिल को पुरस्कार दिया गया है। वही पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरस्कार देने की शुरुआत 2022 से की गई है।अभी तक अभिजीत सेन को सम्मानित किया गया है। ट्रस्ट ने जिन साहित्यकारों को किया पुरस्कृत साहित्य अकादमी ने भी दिया सम्मान ट्रस्ट ने जिन साहित्यकारों को सम्मानित किया है। अखिल भारतीय स्तर पर साहित्य अकादमी ने भी वैसे साहित्यकारों को पुरस्कृत किया है। मैथिली भाषा में कुमार अरविंद को 2016 में ट्रस्ट ने सम्मानित किया था। वही 2019 में उन्हें साहित्य अकादमी का पुरस्कार दिया गया। इसी तरह सियाराम झा सरस को 2019 में यहां सम्मानित किया गया था। 2020 में साहित्य अकादमी का बाल पुरस्कार उन्हें मिला। गिरजानंद झा को 2021 में ट्रस्ट ने पुरस्कार दिया। 2023 में मध्य प्रदेश सरकार ने इन्हें सम्मानित किया। डॉ कृष्ण मोहन झा को 2022 में ट्रस्ट ने सम्मानित किया। वहीं 2023 में बिहार में चेतना समिति की ओर से डॉ गणपत मिश्रा सम्मान दिया गया। डा विद्यानंद झा को 2017 में ट्रस्ट ने सम्मानित किया। 2017 में उन्हें साहित्य अकादमी ने दिल्ली में उन्हे मैथिली भाषा का संयोजक बनाया गया। मैथिली भाषा में दर्जनों पुस्तक प्रकाशित
मैथिली साहित्य में 1962 से रचनाशील विजय शंकर मल्लिक सुधापति की कहानी,कविता,गीत के दर्जन भर पुस्तकेँ प्रकाशित हो चुकी है।वह कैथी लिपि के विशेषज्ञ है। उनकी बोकारो स्टील सिटी की सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभगिता रही है । निर्णायक मण्डल में साहित्य अकादेमी से पुरस्कृत कुमार मनीष अरविन्द , डा. कृष्णमोहन झा मोहन, प्रो0 रवीन्द्र कुमार चौधरी, तुलानन्द मिश्र और संयोजक हितनाथ झा शामिल थे। दो दर्जनों से अधिक हिंदी पुस्तक लिख चुके हैं विनोद कुमार राज विद्रोही हिन्दी के साहित्यकार डा. विनोद कुमार राज विद्रोही का चयन किया गया है।जो दो दर्जनो से अधिक पुस्तकों को लिख चुके हैं।वह यूजीसी से राजीव गाँधी नेशनल फ़ेलोशिप प्राप्त कर चुके हैं। पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान रहा है डॉ शैलेश शर्मा का
पत्रकारिता के लिए पुरस्कृत किए गए विनोवा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक वाणिज्य डा. शैलेश शर्मा 1987 से पत्रिकारिता जगत में प्रभात खबर, राष्ट्रीय नवीन मेल,दैनिक हिन्दुस्तान और दैनिक जागरण मे में अपनी सेवाएं दी है । वर्तमान में पायनियर से जुड़े हैं।
0 Response to "त्रिवेणीकान्त ठाकुर की 13 वीं पुण्यतिथि पर हिन्दी में विनोद कुमार राज विद्रोही, मैथिली में विजय शंकर मल्लिक सुधापति तथा पत्रकारिता में प्रो. शैलेश शर्मा किये गए सम्मानित "
एक टिप्पणी भेजें