-->
कांग्रेस का संगठन सशक्तिकरण एवं मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक

कांग्रेस का संगठन सशक्तिकरण एवं मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक



धनबाद:शुक्रवार 3 नवंबर को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में संगठन सशक्तिकरण एवं मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रखंड/नगर अध्यक्षों एवं सभी प्रखंड/नगर के प्रभारीगणों की अतिआवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।उक्त बैठक में जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिदरजा अंसारी एवं धनबाद विधानसभा के प्रभारी मनोज कुमार एवं सभी प्रखंड/नगर अध्यक्ष व सभी प्रखंडों/नगरों के प्रभारीघण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार,आगामी दिनांक 5 नवंबर को ,पुराना विधानसभा सभागार,धूर्वा,रांची में उपरोक्त विषयक एक आवश्यक बैठक आहुत की गई है।जिसमें विधानसभा क्षेत्र से संबंधित प्रखंड/नगर में प्रखंड/नगर,मंडल,पंचायत/वार्ड एवं बूथ स्तर तक संगठन निर्माण कर विधानसभावार सभी प्रखंड/नगरों की विस्तृत रिपोर्ट जमा करना सुनिश्चित किया गया है,*उक्त विषयों को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान,हाउसिंग कालोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठन सशक्तिकरण व मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अतिआवश्यक समीक्षा बैठक आयोजित किया गया।आगे श्री सिंह ने कहा कि धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी जिला के सभी विधानसभा के प्रखंड/नगरों,पंचायत,वार्ड एवं बूथ स्तर पर संगठन को धारदार सशक्त व मजबूत बनाने के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए दृढ़संकल्प है, संगठन सशक्तिकरण को लेकर सभी विधानसभा में निरंतर कार्यक्रम आयोजित की जा रही है,कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास जगा है और संगठन में विश्वास जताते हुए भारी संख्या में लोग संगठन में जुड़ रहे हैं,आगे उन्होंने मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसजनों से एकजुट के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी एवं धनबाद विधानसभा के प्रभारी मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कांग्रेसजनों को एकजुट के साथ चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।मौके पर जिला कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी, धनबाद विधानसभा प्रभारी मनोज कुमार,धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कार्यालय प्रभारी पप्पू कुमार तिवारी,पप्पू पासवान,मनोज कुमार हाडी, जयप्रकाश चौहान,इम्तियाज अली,डीएन यादव आनंद मोदक,बलराम महतो,गैरूल हसन,रोशन कुमार,गोपाल कृष्ण चौधरी,सत्यानंद पांडे,आशीष सिन्हा,शब्बीर अली सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

0 Response to "कांग्रेस का संगठन सशक्तिकरण एवं मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक"

Ads 1

TOP CONTENT

ADS 3

ADS 4