संविधान दिवस पर एनएसयूआइ ने भीमराव अंबेडकर को किया याद
रविवार, 26 नवंबर 2023
Comment
रवि फिलिप्स (ब्यूरो चीफ धनबाद) भानुमित्र न्यूज़🖋️
धनबाद: 26 नवंबर संविधान दिवस के अवसर पर एनएसयूआई विश्वविद्यालय छात्र प्रतिनिधि जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में एनएसयूआई ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के मूर्ति पर माला अर्पण कर उन्हें याद किया। इसके साथ ही एनएसयूआई ने लोकतांत्रिक राष्ट्र के मौलिक मूल्यों के प्रति खुद को प्रतिबद्ध करने और हमारे संविधान के निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के सिद्धांतों का सम्मान करने का संकल्प दोहराया। जिला सचिव आकाश कुमार प्रामाणिक एवं जयप्रकाश सिंह ने अंबेडकर जी को याद करते हुए कहा यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक कर्तव्य में हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। भीम राव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक माना जाता है। वह भारत के संविधान के मुख्य वास्तुकार थे। भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा के सभी 389 सदस्यो को कोटि-कोटि नमन करते हैं।जिन्होंने विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान का निर्माण किया।मौके पर जिला महासचिव आयुष सिंह,जिला सचिव आकाश प्रमाणिक,कतरसास नगर अध्यक्ष साहिल अली,झरिया नगर अध्यक्ष देवेन्द्र पासवान
आरएसपी कॉलेज अध्यक्ष सुधीर सिंह,मोहित कुमार पीके रॉय कॉलेज के उपाध्याय रोशन कुमार, महासचिव सोमोदीप मुखर्जी,ध्रुव कुमार सचिव रोहन कुमार ,एम.डी आदिल
मौजुद थे।
0 Response to "संविधान दिवस पर एनएसयूआइ ने भीमराव अंबेडकर को किया याद "
एक टिप्पणी भेजें